Varanasi: मिर्जामुराद क्षेत्र के लच्छापुर गांव में शनिवार की सुबह उस वक़्त हड़कंप मच गया, जब एक पुराने विवाद को लेकर देवर ने अपनी ही भाभी को मौत के घाट उतार दिया। उसने अपनी भाही के गर्दन पर कुल्हाड़ी से प्रहार किया और घटना को अंजाम दिया। इतना ही नहीं, हत्या करने के बाद आरोपी युवक खुद पुलिस के पास हत्या की सूचना देने पहुंचा।
Varanasi: आइये जानते है क्या है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार, लच्छापुर गांव निवासी सुजीत पटेल की पत्नी पूनम पटेल (30) खाना बनाने के बाद घर के बाहर बैठी थी। उसी समय पूनम का देवर कुल्हाड़ी लेकर आया और सीधे अपने भाभी के गर्दन पर वार कर दिया। महिला के जमीन पर गिरते ही युवक महिला के एक पैर काट दिया। घटना (Varanasi) के बाद आसपास के लोगों को बुलाने के साथ ही युवक ने खुद 112 नंबर पर पुलिस को कॉल करके इसकी सूचना दी।
सूचना मिलते ही तत्काल प्रभाव से मौके पर मिर्जामुराद थाना प्रभारी प्रमोद कुमार पांडेय अपनी टीम (Varanasi) के साथ पहुंचे। जब टीम मौके पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि आरोपी युवक शव के पास ही कुल्हाड़ी लेकर बैठा था। पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया।
बता दें कि मृतक महिला का पति सुजीत पटेल वाराणसी कैंट पर रेलवे में इलेक्ट्रॉनिक का काम करता है। घटना के समय महिला की सास मुनका देवी और ससुर तेज बहादुर खेत अपने खेत पर काम करने के लिए गए थे और महिला का एकलौता बेटा हर्ष स्कूल गया था। घटना (Varanasi) की सूचना मिलते ही मृतका का पति व बेटा घर आया। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है, उनका रो-रोकर बुरा हाल है।
भाभी की भं से करना चाहता था शादी
बताया जा रहा है कि हत्यारा युवक अपनी भाभी पूनम के बहन से काफी दिनों से शादी करने के लिए अड़ा था। महिला व उसके परिवार वाले इस रिश्ते के लिए तैयार नही थे। इसको लेकर पूर्व में भी कई बार विवाद हुआ, जिसे लेकर मृतका ने शिकायत दर्ज कराई। जिसके आधार पर मिर्जामुराद पुलिस (Varanasi) ने आरोपी का शांति भंग में चालान भी किया था।
घटनास्थल (Varanasi) पर एसीपी राजातालाब अजय कुमार श्रीवास्तव, फोरेंसिक टीम पहुंच जांच-पड़ताल की व फोरेंसिक टीम ने कुल्हाड़ी को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया और आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।




