Varanasi: भेलूपुर थाना क्षेत्र में जमीन हड़पने और ससुर को गायब करने के गंभीर आरोप में दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। तुलसीपुर महमूरगंज निवासी उषा बिंद की शिकायत पर साईं धाम कॉलोनी, शिवपुर के हनुमंत कुमार सिंह और यशवंत सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी और अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
Varanasi: भेलूपुर थाना क्षेत्र में शुरू हुई जांच
उषा बिंद ने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने उनके ससुर को बहलाकर उनकी बहुमूल्य जमीन अपने नाम करा ली और इसके बाद से उनके ससुर लापता हैं। उन्होंने यह भी बताया कि उनके परिवार (varanasi) का एक अन्य सदस्य, जो नौ साल पहले लापता हुआ था, अब तक नहीं मिला है।
पुलिस में कई बार शिकायत के बावजूद पहले कोई कार्रवाई नहीं हुई। आखिरकार, पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर मामला दर्ज किया गया और भेलूपुर थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Comments 1