• About
  • Advertise
  • EPaper
Sunday, March 15, 2026
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
E-PAPER
english news
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • गोरखपुर
      • कानपुर
      • आजमगढ़
      • गाजीपुर
      • चंदौली
      • जौनपुर
      • बलिया
      • भदोही
      • मऊ
      • मिर्जापुर
      • सोनभद्र
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • भोजपुरी
    • टीवी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • गोरखपुर
      • कानपुर
      • आजमगढ़
      • गाजीपुर
      • चंदौली
      • जौनपुर
      • बलिया
      • भदोही
      • मऊ
      • मिर्जापुर
      • सोनभद्र
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • भोजपुरी
    • टीवी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result
Home देश-विदेश

Varanasi: पीएम मोदी के दौरे से पहले वाराणसी पहुंचे सीएम योगी, व्यवस्थाओं का लिया जायजा, समीक्षा मीटिंग में कसे अफसरों के पेंच

by Abhishek Seth
April 3, 2025
in देश-विदेश
0
Varanasi
0
SHARES
4
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Varanasi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित दौरे से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को वाराणसी पहुंचे। उन्होंने सर्किट हाउस में बैठक कर कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरी करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के जनसभा स्थल का भी निरीक्षण किया और जनता की सुविधा के लिए व्यापक इंतजाम करने को कहा। इसके अलावा सीएम ने बैठक में जलकल मिशन का डाटा न पेश कर पाने पर अधिकारी को फटकार भी लगाई।

प्रधानमंत्री के सभा स्थल का किया निरीक्षण

सीएम योगी सबसे पहले प्रधानमंत्री मोदी के प्रस्तावित जनसभा स्थल राजा तालाब के मेहंदीगंज पहुंचे। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया और अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभा स्थल पर आने वाले लोगों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने पीने के पानी, छाया, मोबाइल टॉयलेट, ओआरएस पैकेट जैसी जरूरी सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया। बैठक में कमिश्नर कौशल राज शर्मा ने प्रधानमंत्री के आगमन की तैयारियों को प्रेजेंटेशन के माध्यम से प्रस्तुत किया और मोदी द्वारा उद्घाटन व शिलान्यास की जाने वाली परियोजनाओं की जानकारी दी।

Varanasi: नमो घाट पर जमीन धंसने की घटना पर सीएम की नाराजगी

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने एक दिन पहले नमो घाट पर हुई जमीन धंसने की घटना को लेकर नाराजगी जताई। उन्होंने इसकी जल्द मरम्मत कराने और गुणवत्ता की जांच सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इसके अलावा, वरुणा रिवर फ्रंट के सुंदरीकरण कार्यों को शीघ्र पूरा करने के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार करने को कहा।

कानून-व्यवस्था पर मुख्यमंत्री का कड़ा रुख

सीएम योगी ने वाराणसी में कानून-व्यवस्था को लेकर भी समीक्षा की। पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने उन्हें पुलिस की तैयारियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने गो-तस्करी, अवैध ऑटो और ई-रिक्शा चालकों के सत्यापन, लाउडस्पीकर के खिलाफ अभियान, सीसीटीवी मॉनिटरिंग, साइबर क्राइम और ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत चल रही कार्रवाई की प्रगति की रिपोर्ट दी।

मुख्यमंत्री ने महिला अपराधों पर नियंत्रण और चेन स्नैचिंग व लूट की घटनाओं को रोकने के लिए फुट पेट्रोलिंग बढ़ाने का निर्देश दिया। उन्होंने यह भी कहा कि गौ-तस्करी पर पूरी तरह से अंकुश लगाने के लिए मास्टरमाइंड पर शिकंजा कसा जाए और लव जिहाद एवं धर्मांतरण की घटनाओं पर त्वरित कार्रवाई की जाए।

हरिश्चंद्र और मणिकर्णिका घाट के विकास को लेकर निर्देश

सीएम योगी ने कहा कि हरिश्चंद्र और मणिकर्णिका घाटों के विकास कार्यों को मानसून से पहले पूरा किया जाए। उन्होंने शवदाह प्रक्रिया में गोबर के कंडे के अधिक प्रयोग को बढ़ाने का भी सुझाव दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसी भी विकास परियोजना के डीपीआर बनने के बाद अनावश्यक रूप से डिजाइन या मॉडल में बदलाव न किया जाए, ताकि कार्यों में अनावश्यक देरी न हो।

जनभागीदारी के साथ स्वच्छता अभियान को गति देने पर जोर

सीएम योगी ने वाराणसी में स्वच्छता अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों और आम जनता को इसमें जोड़ने का निर्देश दिया। उन्होंने सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने और इसे सख्ती से लागू करने की बात कही। इसके अलावा, नेशनल फोरेंसिक विश्वविद्यालय के विस्तार कैंपस के लिए उपयुक्त भूमि चयन करने का भी निर्देश दिया।

Varanasi

चीफ इंजीनियर पर भड़के मुख्यमंत्री

बैठक के दौरान जल जीवन मिशन के तहत वाराणसी में 211 ग्राम पंचायतों में पेयजल आपूर्ति की जानकारी दी गई। मुख्यमंत्री ने शेष पंचायतों में भी इस योजना को शीघ्र लागू करने का निर्देश दिया। उन्होंने पूर्ण हो चुकी परियोजनाओं की गुणवत्ता की जांच कराने को कहा।

जब जल जीवन मिशन के चीफ इंजीनियर पेयजल कनेक्शन के बारे में संतोषजनक जानकारी नहीं दे सके, तो मुख्यमंत्री ने नाराजगी जताई और स्पष्ट किया कि भविष्य में अधिकारी पूरी तैयारी के साथ बैठक में आएं।

दालमंडी सड़क चौड़ीकरण कार्य जल्द पूरा करने का आदेश

सीएम योगी ने दालमंडी क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वाराणसी शहर के नियोजित विकास के लिए क्लस्टर आधारित ठोस कार्ययोजना तैयार कर उसे क्रियान्वित किया जाए। उन्होंने कहा कि वाराणसी विकास प्राधिकरण के अंतर्गत आने वाले गांवों में आवासीय और कमर्शियल नक्शों को स्वीकृत करने में अनावश्यक बाधाएं नहीं आनी चाहिए।

गर्मी में पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश

मुख्यमंत्री ने नगर निगम को गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए शुद्ध पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गर्मी में किसी भी इलाके में पानी की समस्या नहीं होनी चाहिए।

Highlights

  • प्रधानमंत्री के सभा स्थल का किया निरीक्षण
  • Varanasi: नमो घाट पर जमीन धंसने की घटना पर सीएम की नाराजगी
  • कानून-व्यवस्था पर मुख्यमंत्री का कड़ा रुख
  • हरिश्चंद्र और मणिकर्णिका घाट के विकास को लेकर निर्देश
  • जनभागीदारी के साथ स्वच्छता अभियान को गति देने पर जोर
  • चीफ इंजीनियर पर भड़के मुख्यमंत्री
  • दालमंडी सड़क चौड़ीकरण कार्य जल्द पूरा करने का आदेश
  • गर्मी में पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश
  • बैठक में कई मंत्री और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद
  • बैठक में कई मंत्री और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

    इस महत्वपूर्ण बैठक और निरीक्षण के दौरान आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य, महापौर अशोक तिवारी, एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा, धर्मेंद्र राय, विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी, डॉ. सुनील पटेल, सौरभ श्रीवास्तव, सुशील सिंह सहित कई अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

    Subscribe our channel

    Related Posts:

    • PM Modi Varanasi Visit: पीएम के आगमन की तैयारियां…
    • Varanasi: महाकुंभ की तैयारियों को लेकर सीएम योगी ने…
    • वाराणसी में मुख्यमंत्री योगी ने कसे अफसरों के पेंच,…
    • Varanasi: दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी दौरे पर योगी,…
    • Cm Yogi Meeting: सीएम योगी ने सर्किट हाउस में…
    • CM in Ballia: 'गंगा एवं सरयू नदी में जेटी के निर्माण…
    Previous Post

    Varanasi: सीएम योगी ने PMO में सुनी जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिया त्वरित कार्यवाही का निर्देश

    Next Post

    Manoj Kumar: ‘भारत की बात’ सुनाने वाले दिग्गज एक्टर मनोज कुमार का निधन, इंडस्ट्री में छाई शोक की लहर

    Next Post
    Manoj Kumar

    Manoj Kumar: ‘भारत की बात’ सुनाने वाले दिग्गज एक्टर मनोज कुमार का निधन, इंडस्ट्री में छाई शोक की लहर

    Web Stories

    10 Things to know about The Kerala Story
    Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव
    ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh
    गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur
    बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव

    Recent Posts

    • Gas Shortage: लंका में गैस संकट को लेकर सड़कों पर उतरा जनसैलाब, महिलाओं-बच्चों ने भी उठाई आवाज
    • Sonbhadra: मामूली विवाद में मासूम की गला रेतकर हत्या, परिजनों ने किया चक्काजाम
    • UP: होटल में किशोरी को बंधक बना करवाया देह व्यापार, महिला समेत 4 गिरफ्तार
    • Varanasi: अन्नपूर्णा अन्नक्षेत्र की रसोई बंद, मायूस लौटे भक्त, 35 सालों से हो रहा था संचालित, आस्था पर गैस संकट की आंच
    • लखनऊ: विवादों के बाद IAS अभिषेक प्रकाश की बहाली, नियुक्ति विभाग ने जारी किया आदेश
    • केंद्र सरकार के फैसले से Sonam Wangchuk को मिली राहत: लद्दाख आन्दोलन में NAS के तहत हुई थी गिरफ्तारी
    • दिल्ली में पुलिस थाने पर CBI की छापेमारी: 20 हजार की रिश्वत लेते हेड कॉन्स्टेबल गिरफ्तार
    • सिलेंडर के लिए जंग: कहीं मारपीट, कहीं मौत तो कहीं ठगी… LPG बना ‘सोना-चांदी’
    • Rape case: फर्स्ट एसी में भी नहीं सुरक्षित बेटियां! चलती ट्रेन में मेडिकल छात्रा से रेप की कोशिश, लखनऊ में आरोपी गिरफ्तार
    • बच्चों के Summer Vacation को कैसे बनाएं मजेदार और प्रोडक्टिव: छुट्टियों को खास बनाने के लिए अपनाएं ये खास टिप्स

    Categories

    About Us

    Jansandesh Times

    Category

    • अजब गजब
    • अपराध
    • अयोध्या
    • आजमगढ़
    • उत्तर प्रदेश
    • एजुकेशन
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटोमोबाइल
    • कानपुर
    • खान-पान
    • खेल
    • गाजीपुर
    • गोरखपुर
    • चंदौली
    • जौनपुर
    • टीवी
    • टेक्नोलॉजी
    • टॉलीवुड
    • ट्रैवेल
    • दिल्ली
    • देश-विदेश
    • धर्म कर्म
    • प्रयागराज
    • फैशन
    • फ़ोटो गैलरी
    • बलिया
    • बिज़नेस
    • बॉलीवुड
    • भदोही
    • भोजपुरी
    • मऊ
    • मिर्जापुर
    • मूवी रिव्यु
    • राजनीति
    • राज्य
    • लखनऊ
    • लाइफस्टाइल
    • वाराणसी
    • वेब सीरीज
    • साइंस
    • सोनभद्र
    • स्पेशल स्टोरी
    • स्वास्थ्य
    • हेल्थ
    • हॉलीवुड

    Recent Posts

    • Gas Shortage: लंका में गैस संकट को लेकर सड़कों पर उतरा जनसैलाब, महिलाओं-बच्चों ने भी उठाई आवाज
    • Sonbhadra: मामूली विवाद में मासूम की गला रेतकर हत्या, परिजनों ने किया चक्काजाम
    • UP: होटल में किशोरी को बंधक बना करवाया देह व्यापार, महिला समेत 4 गिरफ्तार
    • Varanasi: अन्नपूर्णा अन्नक्षेत्र की रसोई बंद, मायूस लौटे भक्त, 35 सालों से हो रहा था संचालित, आस्था पर गैस संकट की आंच
    • लखनऊ: विवादों के बाद IAS अभिषेक प्रकाश की बहाली, नियुक्ति विभाग ने जारी किया आदेश
    • About
    • Advertise
    • EPaper

    © 2022 Jansandesh Times

    No Result
    View All Result
    • होम
    • देश-विदेश
    • राज्य
      • उत्तर प्रदेश
        • वाराणसी
        • प्रयागराज
        • अयोध्या
        • लखनऊ
        • कानपुर
        • गोरखपुर
    • राजनीति
    • एंटरटेनमेंट
      • हॉलीवुड
      • बॉलीवुड
      • टॉलीवुड
      • टीवी
      • भोजपुरी
      • वेब सीरीज
      • मूवी रिव्यु
    • धर्म कर्म
    • अपराध
    • बिज़नेस
    • हेल्थ
    • खेल
    • साइंस
      • टेक्नोलॉजी
      • ऑटोमोबाइल
    • लाइफस्टाइल
      • फैशन
      • स्वास्थ्य
      • ट्रैवेल
      • खान-पान
    • एजुकेशन
    • अजब गजब
    • स्पेशल स्टोरी
    • Web Story
    • E-Paper
    • English News

    © 2022 Jansandesh Times

    10 Things to know about The Kerala Story Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव
    Verified by MonsterInsights