Varanasi: NEET परीक्षा में हुई धांधली को लेकर पुरे देश में आक्रोश है। जगह-जगह पर छात्र-छात्राओं व अभिभावकों द्वारा धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। वहीं NEET परीक्षा में हुई धांधली को लेकर अब राजनितिक दलों ने भी इसपर अपनी राजनैतिक रोटी को सेंकने का काम शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में वाराणसी के कचहरी स्थित जिला मुख्यालय पर भी सपा कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

varanasi: शिक्षा मंत्री का पुतला नहीं फूंक सके कार्यकर्ता
इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सपा कार्यकर्ताओं ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन करके विरोध जताने की अपनी निति बनाई थी। लेकिन पुलिस ने पुतला जलने से पहले ही छीन लिया। इस दौरान सपा कार्यक्राओं और पुलिस में जमकर गहमागहमी व गुत्थम-गुत्थी का माहौल नजर आया। दोनों के बीच पुतले को लेकर काफी देर तक खींचातानी व छिनाछपट्टी होती रही और इस दौरान सपा कार्यकर्ता (Varanasi) जमकर नारेबाजी भी करते रहे। फिर आखिरी में पुलिस ने सपाईयों से शिक्षा मंत्री का पुतला छीन कर टोटो से लेकर पुलिस चौकी चली गई। इसके बाद सपाईयों ने शिक्षा मंत्री के खिलाफ लिखे गये पोस्टर को जलाकर अपना विरोध दर्ज किया।



आपको बताते चलें कि सपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि नीट परीक्षा एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं (Varanasi) में जिस प्रकार से धांधली एवं अनियमितता सामने आयी है यह भारत के युवाओं व उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ है। प्रश्नपत्र लीक होना, सेन्टर से लेकर साल्वर तक धांधली, परीक्षा एजेंसी का घेरे में आना, रिजल्ट में ग्रेस मार्क्स की हेराफेरी, एक ही सेन्टर से कई प्रतिभागियों का चयन होना और 100 प्रतिशत सफलता पाना केवल प्रबन्धन की समस्या नहीं बल्कि घपला-घोटाला है।
Comments 1