Varanasi: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा राज्यसभा में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर पर बयान और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर आरोप लगाने के विरोध में कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेसजन कहचरी स्थित बाबा साहब की प्रतिमा के समक्ष एकत्र हुए और भाजपा के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जिला मुख्यालय तक विरोध मार्च निकाला। इस प्रदर्शन का नेतृत्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश्वर पटेल और महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग भी की।

जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल और महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने कहा कि 17 दिसंबर, 2024 को गृह मंत्री अमित शाह ने राज्यसभा में बाबा साहब पर बेहद आपत्तिजनक बयान दिया, जो अस्वीकार्य है। यह बयान न केवल अंबेडकर की महान विरासत का अपमान है, बल्कि संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की भी अवहेलना है।

उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा सरकार ने राहुल गांधी पर संसद में धक्का-मुक्की का झूठा आरोप लगाकर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है। अगर ऐसा कोई आरोप सच है तो संसद में लगे सीसीटीवी फुटेज (Varanasi) को सार्वजनिक किया जाए। यह घटना भाजपा की कायरता और संविधान विरोधी मानसिकता को उजागर करती है।

Varanasi: भाजपा सरकार से माफी की मांग
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि गृह मंत्री और भाजपा सरकार को डॉ. अंबेडकर पर की गई टिप्पणी के लिए देश से माफी मांगनी चाहिए। बाबा साहब समानता, न्याय और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रतीक हैं। उनके खिलाफ किसी भी तरह की अपमानजनक टिप्पणी देश के सामाजिक ताने-बाने को नुकसान पहुंचाने का प्रयास है।

कांग्रेस (Varanasi) ने यह भी कहा कि पार्टी हमेशा जनता के अधिकारों की लड़ाई लड़ती रहेगी। भाजपा सरकार चाहे जितना भी दमन कर ले, कांग्रेसजन महंगाई, बेरोजगारी, किसानों और महिलाओं के मुद्दों को सदन से लेकर सड़क तक उठाते रहेंगे। पुलिस और जेल की धमकियां पार्टी को डराने में नाकाम रहेंगी। कांग्रेस ने अपने प्रदर्शन के माध्यम से जनता को भरोसा दिलाया कि वह हर परिस्थिति में उनके साथ खड़ी रहेगी।