Varanasi Crime: वाराणसी में थाना चौक के कर्ण घंटा क्षेत्र स्थित दयाशंकर कटरा में एक बड़ी वारदात सामने आई है। कटरा के दूसरे तल पर स्थित दिवाकर राणा की दुकान से करोड़ों रुपये का सोना चोरी हो गया। दुकान के कर्मचारी जब सुबह पहुंचे तो चोरी की जानकारी हुई, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही पुलिस (Varanasi Crime) मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने इस मामले में एक कर्मचारी को हिरासत में लिया है, जबकि तीन संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। मामले की जांच के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
Varanasi Crime:बिना ताला तोड़े दुकान से उड़ाया सोना
चोरी की यह वारदात (Varanasi Crime) काफी रहस्यमयी बताई जा रही है। दुकान में न तो ताले टूटे मिले हैं और न ही किसी तरह की सेंधमारी के निशान पाए गए हैं। पुलिस के अनुसार, इस चोरी में करीब 2 किलो 20 ग्राम स्वर्ण आभूषण और लगभग एक लाख रुपये नकद गायब हैं, जिसकी रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
डीसीपी क्राइम (Varanasi Crime) सरवणन टी मौके पर पहुंचकर स्वयं मामले की निगरानी कर रहे हैं। पुलिस सीसीटीवी डाटा के आधार पर हर पहलू की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि घटना के समय दुकान मालिक दिवाकर राणा मुंबई में थे। चोरी की सूचना मिलते ही वे तत्काल मुंबई से वाराणसी पहुंचे और मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

