Varanasi: गणेश चतुर्थी के अवसर पर शहर के मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। लोहटिया स्थित बड़ा गणेश मंदिर में भोर से ही दर्शन के लिए लंबी कतारें लगी रहीं। व्रती महिलाओं और श्रद्धालुओं ने विघ्नहर्ता भगवान गणेश के दर्शन-पूजन कर पुत्रों की दीर्घायु, सफलता और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर में पूरे दिन जय-जयकार गूंजती रही।

Varanasi: मंदिर में पहले से ही विशेष सजावट और व्यवस्थाएं
धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन माताएं पुत्रों के मंगल और लंबी उम्र के लिए व्रत रखकर भगवान गणेश (Varanasi) की उपासना करती हैं। काशी के विभिन्न मंदिरों में सुबह से ही दर्शन-पूजन का क्रम शुरू हो गया, जो देर रात तक जारी रहने की संभावना है। गणेश चतुर्थी को देखते हुए मंदिर में पहले से ही विशेष सजावट और व्यवस्थाएं की गई थीं।

बड़ा गणेश मंदिर के व्यवस्थापक राजेश तिवारी ने बताया कि आज के दिन महिलाएं पुत्र प्राप्ति और अपने पुत्र के लंबे जीवन व सफलता की कामना (Varanasi) के साथ व्रत रखती है। पुरे दिन निर्जला उपवास रखने के बाद महिलाएं शाम को पहाड़ के रूप में तिल, लड्डू और अन्य प्रसाद समान चढ़ाकर चन्द्रमा के दर्शन करके अर्घ्य देती है और फिर कल सुबह अपने व्रत को खोलती है।

उन्होंने बताया कि आज गणेश चतुर्थी के विशेष अवसर पर बाबा श्री गणेश का सिंदूर लेपन करके विशेष श्रृंगार किया गया। बाबा (Varanasi) को भोग लगाकर मंगला आरती की गई और फिर भक्तों के लिए उनका कपाट खोल दिया गया। भोर से भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है. प्रशासन द्वारा भी सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से की गई है।

