Varanasi Disctrict Court: जिला जज का पद दो महीनों से रिक्त होने के कारण कई मुकदमे लंबित चल रहे थे। इनमें ज्ञानवापी जैसे कई महत्त्वपूर्ण मुकदमे भी थे। जिनकी सुनवाई अब तक बाधित हो रही थी। अब नए जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद पर संजीव पांडेय की नियुक्ति हो गई है।
वाराणसी के नए जिला एवं सत्र न्यायाधीश संजीव पाण्डेय होंगे। इससे पहले वह बागपत के जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद पर कार्यरत थे। इसकी जानकारी इलाहाबाद हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल के ओर से जारी नोटिफिकेशन के माध्यम से दी गई है।
Varanasi Disctrict Court: 1 फरवरी से खाली है जिला जज का पद
बता दें कि इससे पहले 31 जनवरी को तत्कालीन जिला जज डॉ० ए० के० विश्वेश के सेवानिवृत्त होने के बाद से यह पद खाली चल रहा था। जिससे ज्ञानवापी समेत कई महत्वपूर्ण मुकदमों की सुनवाई टल रही थी। नए जिला जज की नियुक्ति पर सिविल कोर्ट के अधिवक्ताओं ने ख़ुशी जाहिर की है।

