Varanasi : गंगा तट पर मार्कंडेय महादेव घाट कैथी में विगत 25 नवम्बर से प्रारम्भ हुई, विश्वकल्याणार्थ दिव्य जलधारा तपस्या के चौबीसवें दिन वृहस्पतिवार को तपस्या कर रहे श्रीश्री 108 महंत श्री प्रद्युम्न मुनि जी महाराज का 151 जल कलशों से अभिषेक किया गया। इस अवसर पर भारी संख्या में भक्तों और दर्शनार्थियों ने महराज जी का दर्शन और पूजन किया।

Varanasi: 5 जनवरी तक जल कलशों से स्नान
ज्ञातव्य है कि श्री प्रद्युम्न मुनि जी महाराज जयपुर के सिद्ध बाबा श्री श्री 1008 बजरंग दास जी उदासीन अखाड़े से कैथी (Varanasi) तपस्थली पर पधारे हैं। उनके द्वारा भक्तों के सहयोग से 41 दिन की दिव्य जल धारा तपस्या गंगा तट पर की जा रही है , इसके अंतर्गत प्रथम दिन 11 जल कलश से स्नान कराया गया था। प्रति दिन संख्या बढ़ते हुए 24 वें दिन कुल 151 जल कलशों से स्नान कराया गया यह क्रम 5 जनवरी तक जारी रहेगा।

प्रतिदिन लगभग 8 घंटे की तपस्या के बाद पूजन , सत्संग, प्रवचन , कीर्तन और प्रसाद वितरण किया जाता है जिसमे भारी संख्या में भक्तगण शामिल होते हैं । आयोजन में प्रमुख रूप से श्यामू जी महाराज, विनोद महाराज, अमित पाण्डेय, गोपाल, प्रदीप, अवनीश, प्रभात , बादल आदि का सहयोग है ।

