Varanasi: जानकारी के अनुसार अकासा एयर क्यूपी 1833 दिल्ली हवाई अड्डे से 185 यात्रियों को लेकर अपने निर्धारित समय से उड़ान भरकर पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी के बागडोगारा एयरपोर्ट के लिये वाराणसी हवाई क्षेत्र से गुजर रहा था कि विमान में सवार यात्री दिलीप प्रीत सिंह की तबीयत अचानक ख़राब होने लगी विमान में सवार क्रू मेंबरों ने प्राथमिक उपचार दिया लेकिन यात्री की तबियत बिगड़ने लगी।
Varanasi: मेडिकल इमरजेसी लैंडिग की अनुमति
चालक दल द्वारा तत्काल वाराणसी एटीसी से संपर्क कर विमान में सवार यात्री का हवाला देते हुये मेडिकल इमरजेसी लैंडिग की अनुमति मांगी विमान को वाराणसी एयरपोर्ट पर दोपहर 1:47 बजे लैंडिग कराई गई मौके पर तत्काल मेडिकल टीम पहुंचकर यात्री को एम्बुलेंस के द्वारा शहर स्थिति इलाज के लिये ले जाय गया। वाराणसी (Varanasi) से विमान लगभग एक घंटे 23 मिनट के बाद अपराह्न 3:10 बजे बागडोगारा के लिये उड़ान भरा।

