Varanasi: रामनगर थाना क्षेत्र में बाल सुधार गृह के पास पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका साथी, 25 हजार रुपये का इनामी अपराधी, पुलिस के हत्थे चढ़ गया। घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत रामनगर क्षेत्र (Varanasi) के उजाला तिराहे पर चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस ने दो संदिग्ध बाइक सवार बदमाशों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन वे भागने लगे। पुलिस ने उनका पीछा किया और बाल सुधार गृह के पास व विश्व सुंदरी पुल के नीचे उन्हें घेर लिया। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।
Varanasi: बदमाश के पैर में लगी गोली
जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश अजय साहनी के पैर में गोली लगी, जिससे वह गिर गया। पुलिस ने मौके पर ही उसके साथी त्रिभुवन को पकड़ लिया। पकड़ा गया त्रिभुवन भेलूपुर थाने (Varanasi) में दर्ज एक मामले में 25 हजार रुपये का इनामी अपराधी है।
घायल अजय साहनी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, वह कुख्यात अपराधी है और उसके खिलाफ वाराणसी के लंका थाने में 10 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। घटना की जानकारी मिलते ही सहायक पुलिस आयुक्त (कोतवाली) प्रज्ञा पाठक भी मौके पर पहुंचीं। पुलिस आगे की जांच में जुटी है।
Comments 1