Varanasi: रोहनिया थाना क्षेत्र के मोहनसराय चौकी अंतर्गत बैरवन गांव में स्थित एक ट्रांसपोर्ट गोदाम में सोमवार को अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि गोदाम में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया।
साड़ियों और अन्य सामान में लगी आग
ट्रांसपोर्टर अश्वनी पांडेय ने बताया कि गोदाम में बनारसी साड़ियां, सेलो की वॉटर बॉटल और अन्य प्रोडक्ट्स रखे थे, जो आग की चपेट में आकर पूरी तरह नष्ट हो गए। आग इतनी भीषण थी कि फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियां मौके पर भेजी गईं, लेकिन डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद भी आग पर पूरी तरह से काबू नहीं पाया जा सका।

Varanasi: ट्रकों में भी लगी आग
आग की चपेट में गोदाम के बाहर खड़े दो ट्रक भी आ गए। इनमें से एक ट्रक पूरी तरह जलकर राख हो गया, जबकि दूसरे ट्रक में भी आग लग गई। चालक ने ट्रक को बचाने के लिए उसे किनारे कर दिया, लेकिन तब तक ट्रक के अंदर रखा सामान जल चुका था।

प्रशासन की टीम पहुंची मौके पर
घटना की सूचना पाकर रोहनिया पुलिस फोर्स और एसीपी रोहनिया संजीव शर्मा भी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है, हालांकि शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है।

फायर ब्रिगेड के वाराणसी प्रभारी इंद्रजीत वर्मा ने बताया कि पांच गाड़ियां मौके पर लगी हुई हैं। आग़ इतनी भयावह थी कि उसकी चपेट में गोदाम के बाहर खड़ी दो ट्रकों में आग लग गई। जिसमें एक ट्रक में रखा माल पूरी तरह से जलकर राख हो गया, तो दूसरी ओर दूसरे ट्रक पर लगी आग को बचाने के लिए चालक ट्रक लेकर वहां से किनारे लगा दिया। बावजूद इसके ट्रक में आग लग चुकी थी। जिसमें रखे माल में आग पकड़ लिया।


