Varanasi: ठण्ड का प्रकोप दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। इसी बीच कोहरे ने विमानों की रफ़्तार रोक दी है। बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री अंतरास्ट्रीय हवाई अड्डे पर दोपहर 1 बजे तक कोई विमान नही उतर पाया। रनवे की दृश्यता 300 मीटर से भी कम रहा।
Varanasi: टर्मिनल भवन में परेशान नजर आये यात्री
गुरुवार को हवाई अड्डे पर सुबह से कोहरे का प्रकोप जारी रहा दोपहर 1 बजे तक कोई विमान नही उतर पाया। वहीं वाराणसी से अन्य शहरों को जाने वाले यात्री विमान के इंतजार में टर्मिनल भवन में परेशान नजर आये।

इस विमानों में एयर इंडिया दिल्ली-वाराणसी, एयर इंडिया एक्सप्रेस दिल्ली-वाराणसी और स्पाइस जेट अहमदाबाद-वाराणसी सहित इंडिगो के चार विमान चेन्नई, हैदराबाद मुम्बई निरस्त रहे।
एयर इंडिया एक्सप्रेस शारजाह से वाराणसी (Varanasi) का विमान हवा में कई चक्कर लगाने के बाद लखनऊ डायवर्ट कर दिया गया।

