Varanasi: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के प्रस्तावित आगमन को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड में है। सोमवार को उनके आगमन से पहले लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा बाबतपुर से सर्किट हाउस तक पूरे मार्ग पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया। सड़क (Varanasi) पर कहीं भी गंदगी दिखाई न दे, इसके लिए संबंधित विभागों द्वारा सफाई कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। एक दिन बाद होली का त्योहार भी है, जिसे देखते हुए शहर को स्वच्छ और व्यवस्थित दिखाने की तैयारी की जा रही है, लेकिन सफाई के नाम पर सिर्फ कोरमपूर्ति किया गया। हरहुआ ओवरब्रिज की सफाई कर कचरे को नीचे सड़क किनारे फ़ेंक दिया गया।
भले की कचरा सड़क किनारे गिरे या लोगों पर गिरे पर ओवरब्रिज साफ नजर आना चाहिए, इस बात का विशेष ध्यान दिया गया। मतलब सिर्फ इतना है कि उपमुख्यमंत्री के जाने वाली सड़कें साफ दिखनी चाहिए।
लोगों पर गिरा कचरा
इसी क्रम में सोमवार सुबह करीब 10 बजे हरहुआ (Varanasi) ओवरब्रिज पर सफाई कार्य किया जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों (Varanasi) के अनुसार सफाई कर्मी ओवरब्रिज के ऊपर सफाई करते हैं तो जमा कूड़े को इकट्ठा करके ओवर ब्रिज के ऊपर पार्किंग एरिया में खड़े होकर नीचे हरहुआ बाजार स्थित पुरानी सब्जी मंडी के समीप फेंक रहे थे। उस समय मंडी में सब्जी (Varanasi) खरीदने आए लोगों के ऊपर कचरा गिरने लगा। जब तक लोग आवाज लगाते, तब तक काफी मात्रा में कूड़ा नीचे फेंका जा चुका था। इस घटना से स्थानीय (Varanasi) लोगों और व्यापारियों में आक्रोश व्याप्त हो गया।
Varanasi: पहले भी मिल चुकी है हिदायत
इस संबंध में जब एनएचआई के साइड इंजीनियर कन्हैया लाल गुप्ता से बात की गई तो उन्होंने बताया कि उनके सफाई कर्मी ओवरब्रिज (Varanasi) पर कार्य नहीं कर रहे हैं, बल्कि बाबतपुर क्षेत्र में तैनात हैं। उन्होंने कहा कि ओवरब्रिज पर नगर निगम के सफाई कर्मी लगे होंगे और पूर्व में भी इस प्रकार की शिकायतें मिल चुकी हैं। उन्होंने यह भी बताया कि कई बार नगर निगम (Varanasi) कर्मियों को ओवरब्रिज से कचरा नीचे न फेंकने की हिदायत दी गई है, लेकिन स्थिति में सुधार नहीं हुआ।
हरहुआ (Varanasi) बाजार के व्यापारियों पप्पू मोदनवाल, अरशद अली, वीरेंद्र गुप्ता, राकेश सेठ, विकास जायसवाल, दिनेश सिंह, अमन हाशमी सहित अन्य व्यापारियों का कहना है कि यह समस्या नई नहीं है।
जब भी ओवरब्रिज पर सफाई होती है, कूड़ा नीचे फेंक दिया जाता है, जिससे बाजार क्षेत्र में गंदगी फैलती है और लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

