Varanasi: आस्था और विश्वास की नगरी काशी में भक्तों को सुगम दर्शन का लालच देकर ठगी का खेल सामने आया है। श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में श्रद्धालुओं से अवैध धन वसूली की शिकायत पर पुलिस ने होमगार्ड सहित तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
Varanasi: होमगार्ड समेत तीन पर मुकदमा
श्रीकाशी विश्वनाथ (Varanasi) विशिष्ट क्षेत्र विकास परिषद के उपजिलाधिकारी शंभू शरण ने चौक थाना में दी तहरीर में बताया कि 12 नवंबर को कुछ श्रद्धालु मंदिर पहुंचे थे। दर्शन की सुविधा दिलाने के नाम पर उनसे धनराशि वसूली गई। शिकायत मंदिर प्रशासन तक पहुंची तो मामला गंभीर माना गया।
जांच में सामने आया कि इस ठगी में होमगार्ड अमित सिंह, अन्नपूर्णा मंदिर का पूर्व कर्मचारी विनोद सिंह और राज श्रीवास्तव शामिल हैं। कमिश्नर (Varanasi) ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने का आदेश दिया।
यह घटना न केवल श्रद्धालुओं की भावनाओं से खिलवाड़ है, बल्कि मंदिर की गरिमा पर भी प्रश्नचिह्न लगाती है। प्रशासन का कहना है कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी ताकि भविष्य में कोई भी श्रद्धालुओं की आस्था का दुरुपयोग न कर सके।

