Varanasi: चौबेपुर स्थित कार्तिकेय लान के पास मंगलवार सुबह भयानक सड़क दुर्घटना हो गया। चौबेपुर से वाराणसी जा रही एक ऑटो को जेसीबी ने जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण टक्कर से ऑटो में सवार (Varanasi) तीन लोग घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों घायलों की मदद की और पुलिस को मामले की उचना भी दिया। सुचना मिलते पुलिस ने मौके पर पहुँच कर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया और जेसीबी को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी।
Varanasi: रक्तस्राव से हालत बनी चिंताजनक
घायलों की पहचान सलीम (64) धौरहरा के रूप में हुई है, जबकि ऑटो में बैठी माँ रेखा (30) और बेटी पलक (8) की पहचान आज़ाद चौराहा सोनबरसा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार सलीम वाराणसी दवा लेने जा रहे थे, जबकि मां-बेटी रेखा और पलक किसी काम से वाराणसी (Varanasi) जा रही थीं। हादसे में सलीम का दाहिना हाथ और बायां पैर फ्रैक्चर हो गया है। अत्यधिक रक्तस्राव होने के कारण उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
वहीं पलक के नाक में गहरी चोट लगने से लगातार खून बह रहा था। उसकी माँ रेखा को मामूली चोटें आई हैं। वहीं ऑटो चालक को मामूली चोट लगी है। जेसीबी के टक्कर से ऑटो क्षतिग्रस्त हो गई और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर चौबेपुर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को आनन-फानन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नरपतपुर भेजा गया जहां तीनों का इलाज जारी है।
पुलिस ने जेसीबी को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है तथा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

