Varanasi: महाकुंभ के अवसर पर काशी में अप्रत्याशित भीड़ देखने को मिल रही है। ऐसे में बाबा विश्वनाथ के दर्शन को 2 किमी लंबी लाइन लग रही है। जनवरी माह में महाकुंभ की शुरुआत से 18 दिनों में काशी विश्वनाथ दरबार में 68.48 लाख भक्तों ने दर्शन पूजन किया है।
दर्शनार्थियों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए मंदिर प्रशासन ने श्री काशी विश्वनाथ धाम में विशेष व्यवस्था की है। मंदिर परिसर में अतिरिक्त कार्मिकों की तैनाती, स्वास्थ्य सुविधाएं और स्वच्छता व्यवस्था हेतु अतिरिक्त प्रबंध किए गए हैं। दर्शनार्थियों की सुगमता हेतु विशेष मार्ग दर्शन एवं लाइन व्यवस्था भी बनाई गई है जिससे सहज एवं सुरक्षित व्यवस्था रहे।
Varanasi: श्री काशी विश्वनाथ धाम में दर्शनार्थियों की संख्या का विवरण:
11 जनवरी 2025: 1,42,653 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।
12 जनवरी 2025: 3,19,381 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।
13 जनवरी 2025: 3,42,646 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।
14 जनवरी 2025: 3,61,275 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।
15 जनवरी 2025: 4,53,161 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।
16 जनवरी 2025: 3,25,737 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।
17 जनवरी 2025: 2,64,436 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।
18 जनवरी 2025: 2,41,251 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।
19 जनवरी 2025: 2,74,630 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।
20 जनवरी 2025: 2,51,693 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।
21 जनवरी 2025: 2,82,044 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।
22 जनवरी 2025: 3,78,821 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।
23 जनवरी 2025: 4,11,999 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।
24 जनवरी 2025: 4,27,882 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।
25 जनवरी 2025: 5,73,810 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।
26 जनवरी 2025: 5,57,669 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।
27 जनवरी 2025: 6,55,878 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।
28 जनवरी 2025: 5,83,251 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।
महाकुम्भ आयोजन के सफल संपन्न होने की दिशा में मंदिर प्रशासन के ओर से निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।