Varanasi: भेलूपुर थाना क्षेत्र के खोजवा इलाके में गुरुवार रात लोडर चालक सुरेश राजभर (34) की उसके दोस्तों ने ही गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, हमलावर शराब के नशे में थे और उन्होंने वर्चस्व और दहशत फैलाने के मकसद से सुरेश को घेरकर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। यह घटना सुरेश के घर से चंद कदमों की दूरी पर हुई।
पुलिस ने 24 घंटे में पांच आरोपियों को पकड़ा
घटना के बाद पुलिस (Varanasi) ने तेजी से कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें एक महिला भी शामिल है। गिरफ्तारी के दौरान रमना इलाके में पुलिस मुठभेड़ में मुख्य आरोपी विशाल सोनकर को गोली लगी, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Varanasi: सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस से मिले सुराग
वारदात के बाद पुलिस ने सुदामापुर और शंकुलधारा पोखरा इलाके में जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि सुरेश की हत्या उसके ही दोस्तों ने की, जिनके साथ वह रोजाना बैठता और शराब पीता था। घटना की रात भी सभी ने साथ शराब पी थी। फुटेज और सर्विलांस की मदद से पुलिस ने आरोपियों की पहचान की।

मुख्य आरोपी विशाल सोनकर के रमना इलाके (Varanasi) में होने की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की। भागने की कोशिश में विशाल ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके जवाब में उसे पैर में गोली लगी। पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया और उसके पास से हत्या में इस्तेमाल .32 बोर की पिस्टल और एक कारतूस बरामद किया।
इसके पहले, पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर विक्की जायसवाल, मनोज कुमार चौहान, अच्छे चौहान उर्फ कल्लू और कुसुम देवी को गिरफ्तार किया। पुलिस अब भी दो अन्य आरोपियों – आर्यन सोनकर और सतीश सोनकर – की तलाश कर रही है।

डीसीपी काशी जोन गौरव बंसवाल ने बताया कि इस हत्या के मुख्य कारण वर्चस्व की लड़ाई और दहशत फैलाना थे। उन्होंने बताया कि पुलिस टीमों ने सुदामापुर और उसके आसपास के इलाकों में दबिश देकर महिला सहित चार आरोपियों (Varanasi) को पकड़ा। वहीं, मुख्य आरोपी विशाल को लंका क्षेत्र से मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया। अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।


Comments 1