Varanasi: सिगरा थाना क्षेत्र के बादशाहबाग इलाके में शुक्रवार की सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। फरोग उर्दू मदरसा के शिक्षक दानिश रज़ा (40 वर्ष) का शव उनके ही कमरे में खून से लथपथ पाया गया।
परिजनों के मुताबिक, गुरुवार रात दानिश अलग कमरे में सोए थे, जबकि परिवार (Varanasi) के लोग बगल के कमरे में थे। सुबह जब एक सदस्य उन्हें जगाने गया तो चारपाई पर पड़ा खून से सना शव देखकर उसकी चीख निकल गई। तकिया चारपाई से नीचे जमीन पर था और फर्श पर खून बिखरा पड़ा था। दीवारों पर भी खून के छींटे मिले।

मौके का मुआयना करने पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से कई साक्ष्य जुटाए हैं। खून के निशान और शव की स्थिति को देखकर पुलिस प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जता रही है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
Varanasi: परिजनों का बयान
दानिश रज़ा के परिवार ने बताया कि उन्हें रातभर किसी भी असामान्य गतिविधि का पता नहीं चला। सब अपने कमरे में सो रहे थे और घटना का उन्हें अंदेशा तक नहीं हुआ। दानिश रज़ा चार बहनों और दो भाइयों में सबसे छोटे थे। बड़े भाई छत्तीसगढ़ में डॉक्टर हैं और वहीं परिवार के साथ रहते हैं। मृतक के परिवार में पत्नी, 8 साल की बेटी और 5 साल का बेटा है।
पुलिस अधिकारी (Varanasi) ने बताया कि हर एंगल से मामले की जांच की जा रही है। हत्या की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी। वहीं इलाके में शिक्षक की मौत की खबर से दहशत का माहौल है।

