Varanasi: सिगरा स्टेडियम में 72वीं सीनियर नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप का भव्य आगाज़ हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी थोड़ी देर में कार्यक्रम का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे। सीएम के आगमन और वर्चुअल रूप से पीएम मोदी को देखने के लिए आतुर भाजपा कार्यकर्ता मोदी-योगी जल्दी आवा व हर हर महादेव का नारा लगा रहे थे।
मंच पर पहुंचने से पहले सीएम योगी ने सिगरा स्टेडियम और SAI सेंटर का निरीक्षण किया, शूटिंग रेंज में बच्चों से बात की। एक-एक चीज के बारे में बारीकी से जाना। बताते चलें कि स्टेडियम परिसर में तैयार स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI) सेंटर आज से खिलाड़ियों के लिए खोल दिया गया। यहां ओलिंपिक स्तर के दर्जन भर से ज्यादा खेलों का प्रशिक्षण उपलब्ध होगा।

निरीक्षण करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंच पर पहुंचे। जहाँ महापौर अशोक तिवारी (Varanasi) ने अंगवस्त्रम ओढ़ाकर और वॉलीबॉल का स्मृति चिन्ह देकर उनका स्वागत व सम्मान किया। इसके बाद मेयर अशोक तिवारी ने डिप्टी सीएम बृजेश पाठक का भी अंग वस्त्रम और स्मृति चिन्ह देकर स्वागत सत्कार किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 11 वर्षों में देश ने एक नए भारत का उदय देखा है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में खेलों (Varanasi) के प्रति नई सोच विकसित हुई है। उन्होंने कहा कि 2014 में शुरू हुए ‘खेलो इंडिया’ अभियान ने खेलों को समय की बर्बादी नहीं, बल्कि जीवन के सर्वांगीण विकास का अहम हिस्सा बना दिया है।

Varanasi: खिलाड़ियों व सभी टीम के कोचों से मुलाकात
इसके बाद सीएम योगी अन्य मंत्रीगणों के साथ मंच से नीचे आए और फिर पीएम मोदी वर्चुअली तौर पर कार्यक्रम से जुड़े। पीएम के संबोधन के बाद सीएम योगी ने खेल के कोर्ट में जाकर वॉलीबॉल का फीता काटकर इसका शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों व सभी टीम के कोचों से मुलाकात की। सभी खिलाड़ियों को सीएम योगी ने जीत की शुभकामनाएं भी दी। इसके बाद शुरू हुआ 72वीं सीनियर नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप का पहला मैच उत्तरप्रदेश और बिहार के बीच। सीएम योगी ने वहीं कोर्ट में बैठकर मैच को भी देखा खिलाड़ियों का हौसला व उत्साह बढ़ाया।

खिलाड़ियों ने रंगारंग मार्च पास्ट किया
उद्घाटन से पहले खिलाड़ियों ने रंगारंग मार्च पास्ट किया। बैंड द्वारा ‘सारे जहाँ से अच्छा’ की धुन बजते ही पूरा माहौल देशभक्ति से सराबोर हो उठा। समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम और अन्य अतिथि मौजूद रहे।

खास बात यह है कि उत्तर प्रदेश को 43 साल बाद इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता की मेजबानी मिली है, आखिरी बार राज्य में यह आयोजन 1984 में हुआ था। इस बार चैंपियनशिप (Varanasi) में देशभर से 58 टीमें भाग ले रही हैं। यूपी पुरुष टीम की कमान यूपी पुलिस के श्रेयांस सिंह के हाथों में है, जबकि महिला टीम की कप्तानी प्रियंका (यूपी पुलिस) कर रही हैं। उद्घाटन मैच पुरुष वर्ग में यूपी बनाम बिहार के बीच खेला जाएगा। 4 जनवरी से शुरू हुई यह प्रतियोगिता (Varanasi) लगातार आठ दिन चलेगी। 125 से अधिक मैच खेले जाएंगे और 11 जनवरी को फाइनल मुकाबला होगा।


