Varanasi: नमोघाट पर चल रहे तमिल संगमम कार्यक्रम के दौरान मंगलवार को एक बड़ी सुरक्षा चूक सामने आई। जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कार्यक्रम में मौजूद थे, तभी अचानक एक शराबी युवक सुरक्षा घेरा तोड़कर मंच तक पहुंच गया। हालांकि सतर्क कमांडो ने तत्काल झप्पट्टा मारकर युवक को काबू में किया, जिससे किसी भी अनहोनी की संभावना टल गई।

Varanasi: पकड़े गए युवक की मानसिक स्तिथि ठीक नही
बताते चले कि ACP विदूष सक्सेना (Varanasi) ने बताया कि पकड़े गए युवक का नाम जोगिंदर गुप्ता है। उसकी शुरुआती पूछताछ में सामने आया कि युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती और उसका इलाज भी चल रहा है। परिवारजन ने भी पुष्टि की है कि वह अक्सर शराब के नशे में रहता है।
एसीपी ने बताया कि जोगिंदर के भाई से बात की जा रही हैं। अभी युवक से पूछताछ जारी है जिसपर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

