Varanasi News: आत्मविश्वेश्वर महादेव मंदिर में 9 अगस्त को हुए अग्निकांड में घायल लोगों से मिलने शनिवार को पूर्व मंत्री एवं शहर दक्षिणी से भाजपा विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी अस्पताल पहुँचे। उन्होंने मरीजों का हालचाल लिया और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इस दौरान विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी ने मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से घायलों को आर्थिक सहायता प्रदान की। गंभीर रूप से घायल मरीजों को 50-50 हजार रुपये और अन्य घायलों को 25-25 हजार रुपये की मदद दी गई।
उन्होंने कहा कि घायलों के इलाज में किसी भी तरह की कमी नहीं आने दी जाएगी और शासन-प्रशासन हर संभव सहयोग कर रहा है। अस्पताल (Varanasi News) के डॉक्टर सुबोध से घायलों की स्थिति के बारे में जानकारी लेते हुए उन्होंने बेहतर चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित करने का आग्रह भी किया।
Varanasi News: ये हैं लाभान्वित पीड़ित
- 50,000 रुपये सहायता: प्रिंस पाण्डेय, शिवांग मिश्रा, सनिध्य मिश्रा, देवनारायण पाण्डेय।
- 25,000 रुपये सहायता: वीरेश मिश्रा, बैकुंठ मिश्रा, कृष्णा भट्टाचार्य, तनिष पाण्डेय, ऋषि कुमार मिश्र।
डॉ. नीलकंठ तिवारी ने भरोसा दिलाया कि सभी घायलों को उचित उपचार उपलब्ध कराया जाएगा और उनके स्वस्थ होने तक पूरा सहयोग जारी रहेगा।

