Varanasi: दशाश्वमेध थाना पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। काशी विश्वनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं से अवैध वसूली करने वाले नौ लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ये आरोपी विश्वनाथ मंदिर के गेट नंबर 2 स्थित सरस्वती फाटक के पास सक्रिय थे और भक्तों को सुगम दर्शन कराने के नाम पर उनसे पैसे की वसूली करते थे। मुखबिरों से मिली सूचना के बाद पुलिस ने सक्रियता दिखाई और कार्रवाई करते हुए आरोपियों को दबोच लिया।
पुलिस (Varanasi) से मिली जानकारी के अनुसार, ये लोग मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को अलग-अलग पैंतरों से फंसाते थे और उनके वसूली करते थे। इसके लिए पुलिस की विशेष टीम का गठन किया गया। इस टीम ने छापेमारी कर आरोपियों को रंगे रात पकड़ा है।
Varanasi: पुलिस मामले की जांच में जुटी
पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने लंबे समय से इन गतिविधियों में संलग्न रहने की बात कही है। पुलिस ने आरोपियों के पास से नगद राशि भी बरामद की है, जो उन्होंने लोगों से वसूला था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और इस पुरे गिरोह का पता लगाने के लिए लगी है।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इस तरह के मामलों में सख्ती से कार्रवाई की जाएगी और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने लोगों से भी अपील की है कि यदि किसी को भी इस प्रकार की गतिविधियां नजर आए तो वह तत्काल इसकी सूचना उन्हें दें।

