Varanasi: पितृपक्ष के अवसर पर दशाश्वमेध घाट पर मंगलवार को देश के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले क्रांतिकारियों के लिए पिंडदान और तर्पण का आयोजन किया गया। यह आयोजन प्रणाम वंदे मातरम समिति के अध्यक्ष अनुप जायसवाल के नेतृत्व में किया गया। यह धार्मिक अनुष्ठान का पं. राजकुमार पांडे के आचार्यत्व में ब्राह्मणों द्वारा मंत्रोच्चार के साथ किया गया।
Varanasi: सभी लोगों ने की महान आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना
इस तर्पण में बिरसा मुंडा, मंगल पांडे, नीरा आर्या, रानी लक्ष्मीबाई, चाफेकर बंधु, सरदार उधम सिंह, चंद्रशेखर आजाद, भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव, सावरकर, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, खुदीराम बोस, सूर्यसेन सहित अन्य ज्ञात और अज्ञात स्वतंत्रता संग्राम के वीरों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उपस्थित लोगों (Varanasi) ने इन महान आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की और भारत की सुख-समृद्धि और शांति के लिए आशीर्वाद मांगा।
इस अवसर पर अध्यक्ष अनुप जायसवाल ने कहा कि आज हम सभी ने काशी में मां गंगा के पवन तट पर देश के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले क्रांतिकारियों के लिए पिंडदान और तर्पण किया है और उनके मोक्ष की कामना की है।
कार्यक्रम (Varanasi) का नेतृत्व अनुप जायसवाल ने किया। वहीं संचालन धीरेन्द्र शर्मा और धन्यवाद ज्ञापन शंकर व मंगलेश द्वारा किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्याम सुंदर गौड़, राजेश दूबे, अखिल वर्मा, राजू पासवान, ओमप्रकाश यादव बाबू, आदित्य गोयनका, सिद्धनाथ गौड़, सुनील शर्मा, विजयकृष्ण मिश्र, धर्मचंद केसरी, समीर जायसवाल, प्रकाश मिठाई लाल यादव, अमरीश जायसवाल, लल्लू जी, भरत निषाद, गोपाल निषाद, गौतम बारी, दीपक जायसवाल, चंदन केशरी और कई अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें।