Varanasi : में लंका पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है , गैंगस्टर एक्ट में वांछित 25000 रुपया इनामिया पशु तस्करों को बजबजा रोड प्लांट रोड से गिरफ्तार किया है वही उन्हें एसीपी भेलूपुर गौरव कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस कर इसका खुलासा किया। जिसमे उन्होंने बताया कि सुनील यादव उर्फ राजू शंकर यादव निवासी न्यू कॉलोनी छोटी पटिया बरेका ककरमत्ता भेलूपुर का रहने वाला गैंग लीडर है। वह अपने गैंग की मदद से पशुओं को बिहार से होकर पश्चिम बंगाल में भेजता था।
छः तस्कर गिरफ्तार
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में सुनील यादव उर्फ राजू शंकर, रतनलाल राजभर, भोला यादव उर्फ विजय शंकर यादव, सत्यपाल सिंह, शुभम भारती और तुलसी प्रसाद शामिल हैं।(Varanasi) इन सभी छः आरोपियों के ऊपर 25-25 हजार रुपए का इनाम राशि घोषित था। यह सभी आरोपी पशु तस्करी करके बड़े पैमाने पर अपना जीविकोपार्जन करते थे।
गिरफ़्तारी करने वाली टीम को दिया गया इनाम
आरोपियों की गिरफ्तार करने वाली(Varanasi) टीम को डीसीपी काशी द्वारा ₹25000 का पुरस्कार राशि दिया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक, लंका राजकुमार शर्मा, चौकी प्रभारी रामना गौरव मिश्रा, उप निरीक्षक रविशंकर राय, हरनारायण राकेश सिंह, कांस्टेबल पवन कुमार, सूरज सिंह, कृष्णा कांत पांडेय, अमित शुक्ला, मुकेश यादव, आयुष कुशवाहा, सर्विलांस सेल के कांस्टेबल प्रशांत तिवारी शामिल है।

