Varanasi में गुरुवार को भाजपा कार्यालय का घेराव करने जा रहे को कांग्रेसियों की गिरफ्तार कर लिया। वहीं गिरफ्तारी के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबजी किया। ये घेराव नेशनल हेराल्ड को लेकर हुआ था।

पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच नोकझोंक
आपको बताते चलें कि पुलिस के चौकसी के बीच कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ता मलदहिया (Varanasi) स्थित पटेल चौराहा पहुंचे। उन्होंने सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर माल्यापर्ण करने के बाद नारेबाजी की। इसी बीच पुलिस ने उन्हें रोका। इस दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच नोकझोंक भी देखने को मिली। इसके बाद पुलिस ने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।

वहीं नारेबजी के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं (Varanasi) ने कहा कि सत्य की आवाज को दबाया नहीं जा सकता। हम कांग्रेस के लोग हैं, इन सबसे डरने वाले और दबने वाले नहीं हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप है कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा सोनिया गांधी और राहुल गांधी को फर्जी तरीके से फंसाया जा रहा है।

Varanasi: किसी भी रैली की नहीं दी गयी थी अनुमति
वहीं इस प्रकरण को लेकर पुलिस (Varanasi) आयुक्त मोहित अग्रवाल का कहना रहा कि मैंने सभी लोगों से आग्रह किया है वह शांति व्यवस्था बनाए रखे और अपनी बातों को ज्ञापन व पत्रों के माध्यम से साझा करें। इस प्रकार का प्रदर्शन सही नहीं। यह चौराहा शहर का सबसे व्यस्तम चौराहा है।
ऐसे में इस प्रकार के प्रदर्शन के चलते यहाँ जाम की स्थित बन गई। वाहनों की लंबी कतरे लग गई। जिसके चलते हमलोगों ने यहाँ आकर इसे हटवाया और जो भी लोग इसमें शामिल थे उन्हें चिन्हित कर गिरफ्तार किया गया है। ऐसे किसी भी रैली की अनुमति प्रशासन (Varanasi) द्वारा नहीं दी गई थी।

वहीं कार्यक्रम से पहले महानगर अध्यक्ष युवा कांग्रेस चंचल शर्मा को पुलिस (Varanasi) द्वारा उनके आवास पर नजरबंद किया गया।

