Varanasi: राहुल गांधी के संसद में दिए हिंदुत्व पर बयान को लेकर वाराणसी के हिंदू संगठनों में जबरदस्त आक्रोश है। इसी बीच मंगलवार को भाजपा समेत हिंदू संगठन के लोगों को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के घर जाते समय पुलिस ने बीच रास्ते में ही रोक दिया। जिसे लेकर काफी गहमागहमी भी हुई।

भाजपा व हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने चेतगंज थाने के सामने ही रोक दिया। इस दौरान कुछ गहमागहमी भी हुई। आक्रोशित भाजपा कार्यकर्ता व हिंदू संगठन के लोगों ने चेतगंज थाने के सामने राहुल गाँधी का प्रतीकात्मक पुतला फूंक प्रदर्शन शुरू कर दिया। हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रही।
सूत्रों के मुताबिक, हिंदू संगठन के लोगों के अजय राय के घर पहुंचने की सूचना पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता भी उनके घर पहुंचने लगे।

