Varanasi: राज्यसभा सांसद व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नासिर हुसैन शनिवार को वाराणसी पहुंचे। उनके आगमन पर कोंग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने उनका पुरे गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। जिसके बाद पांडेयपुर-लालपुर में स्थित एक होटल में उनका प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया गया। इस दौरान उन्होंने बढ़ती महंगाई, विदेश नीति, ईंधन संकट जैसे मुद्दों पर वार्ता किया।
राज्यसभा सांसद नासिर हुसैन ने कहा (Varanasi) कि प्रधानमंत्री के न्यू इंडिया में हर चीज़ के लिए लाइन लगानी पड़ रही है। आज देश की जनता को पेट्रोल-डीजल, गैस सिलेंडर, खाद, राशन, पानी, आधार, सरकारी नौकरी, रेलवे टिकट, बिजली बिल सुधार, टोल नाके तक हर जगह लंबी कतारों का सामना करना पड़ रहा है। सरकार की लाइन लगाओ योजना, जिसमें जनता सिर्फ परेशान है और सरकार मूकदर्शक बनी हुई है।
Varanasi: जनता को डराने का काम
आगे उन्होंने कहा केंद्र सरकार बार-बार ऐसे बयान देती है जिससे देश में घबराहट का माहौल बनता है। कोविड जैसी तैयारी करने का बयान देकर सरकार ने फिर से जनता को डराने (Varanasi) का काम किया है। पहले से ही देश में LPG सिलेंडर की किल्लत थी और लोग लंबी-लंबी लाइनों में खड़े थे। अब हालात और बिगड़ते जा रहे हैं पिछले दो हफ्तों में जरूरी वस्तुओं के दामों में बेतहाशा वृद्धि हुई है, जिससे आम आदमी का जीवन मुश्किल हो गया है। भारतीय रुपया लगातार गिर रहा है और डॉलर के मुकाबले कमजोर हो चुका है, जिससे आयातित वस्तुएं और महंगी हो रही हैं।
ईरान, इज़राइल और अमेरिका के बीच चल रहे तनाव का असर भारत पर पड़ा है, लेकिन सरकार ने इसके लिए कोई ठोस तैयारी नहीं की है। सरकार की कमजोर विदेश नीति के कारण देश में जरूरी वस्तुओं के दाम तेजी से बढ़े हैं और आम जनता को इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। प्रधानमंत्री का संसदीय क्षेत्र (Varanasi) होने के बावजूद काशी की जनता मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रही है। काशी में विकास सिर्फ विज्ञापनों में दिखता है, जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल अलग है। कांग्रेस पार्टी जनता के मुद्दों को लेकर लगातार संघर्ष कर रही है और आगे भी सड़क से सदन तक आवाज उठाती रहेगी।
बीजेपी सरकार आम जनता को गुमराह कर रही है। केंद्र सरकार बड़ी-बड़ी झूठी बयानबाजी छोड़कर महंगाई, बेरोजगारी, ईंधन संकट और काशी (Varanasi) सहित देशभर की जमीनी समस्याओं के समाधान के लिए ठोस कदम उठाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।

