Varanasi: पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश और नदियों के उफान के कारण गंगा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। वाराणसी में गंगा का जलस्तर 10 सेंटीमीटर प्रति घंटे की दर से बढ़ रहा है, जिससे बाढ़ का खतरा बढ़ता दिख रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने संभावित बाढ़ के मद्देनजर एडवाइजरी जारी की है।
वाराणसी (Varanasi) में गंगा का चेतावनी बिंदु 70.262 मीटर पर स्थित है, जबकि खतरे का निशान 71.262 मीटर पर है। वर्तमान में गंगा चेतावनी बिंदु से केवल 1.66 मीटर नीचे, यानी 68.33 मीटर पर बह रही है। ऐसे में प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। शनिवार सुबह 8 बजे मापे गए जलस्तर के अनुसार, गंगा में प्रति घंटे 10 सेंटीमीटर की वृद्धि दर्ज की जा रही थी।
Varanasi: बाढ़ से बचाव के लिए जारी की गई एडवाइजरी और हेल्पलाइन नंबर
प्रशासन (Varanasi) ने बाढ़ से पहले, बाढ़ के दौरान और बाढ़ के बाद उठाए जाने वाले जरूरी एहतियाती कदमों के बारे में जानकारी देते हुए एक एडवाइजरी जारी की है। इसके अलावा, बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए तीन हेल्पलाइन नंबर भी उपलब्ध कराए गए हैं, जिन पर 24 घंटे सूचना दी जा सकती है। ये हेल्पलाइन नंबर हैं: 0542-2508550, 0542-2504170, और 91400371374।