Varanasi: सिगरा थाना अंतर्गत एक बड़ी ही चौका देने वाली खबर सामने आयी है। सिगरा थाना के क्षेत्र सोनिया में मंगलवार देर शाम एक दंपत्ति के बीच विवाद हो गया। वहीं कलह इतनी बढ़ गयी कि पति ने आक्रोश में फांसी लगा लिया और पत्नी ने जहर खा लिया। पति की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि पत्नी को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहाँ उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस (Varanasi) ने मामले का जाँच किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

सिगरा इंस्पेक्टर संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि मृतक संदीप प्रजापति (35) एक पान विक्रेता हैं। पत्नी अनीता प्रजापति (30) से संदीप प्रजापति उनका अकसर ही कलह होता था। वहीं मंगलवार को विवाद इतना बढ़ गया कि झगड़े से खिन्न होकर संदीप ने ऊपर के कमरे में जाकर पंखे की कुण्डी में फंदे से लटक कर जान दे दी। इस घटना (Varanasi) से अनीता भी होश खो बैठी और चूहे मारने वाली दवा खाकर जान देने की कोशिश किया। बच्चों से माता-पिता की ऐसी अवस्था देख चीखने-चिल्लाने लगे। जिसके आब आस पास के लोगों ने जब घटना (Varanasi) को देखा तो मामले की सुचना पुलिस को दी।

Varanasi: रोते बिलखते रहे मासूम बच्चे
आपको बता दें कि दंपत्ति के 12 व 8 साल के बेटे और 6 साल की एक बेटी है। इस घटना के बाद बच्चों का रो रोकर बुरा हाल है। रिश्तेदार और पड़ोसियों ने ने बच्चों को समझाया है। हांलाकि माँ को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं लोगों का कहना है कि ऐसा कदम उठाने से पहले कम से कम अपने बच्चों का ख्याल करते। बेचारे बच्चों का के कसूर है इनके भविष्य का क्या होगा।

