Varanasi: चौबेपुर क्षेत्र के बर्थरा खुर्द जाने वाले मार्ग की बदहाली को लेकर रविवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। जल निकासी की गंभीर समस्या से परेशान ग्रामीणों ने चौबेपुर–बाबतपुर मार्ग पर जाम लगाकर धरना प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम सभा की पोखरी पर अवैध कब्जे के कारण पानी सड़क पर बह रहा है, जिससे रास्ता तालाब में तब्दील हो गया है।

सोनही–बर्थरा (Varanasi) गांव निवासी चंद्रजीत प्रजापति ने बताया कि उनकी पुत्री होली, जो सुभाष इंटर कॉलेज में पढ़ती है, विद्यालय से लौटते समय जय जवान जय किसान स्कूल से बर्थरा जाने वाले रास्ते पर अक्सर पानी और कीचड़ में फिसल जाती है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रजापति व यादव बस्ती के पास कुछ लोगों द्वारा ग्राम सभा की पोखरी पर जबरन कब्जा कर लिया गया है, जिससे गंदा पानी सड़क पर बह रहा है।ग्रामीणों के अनुसार, सड़क पर लगभग दो फीट तक पानी जमा रहता है। आए दिन लोग गिरकर घायल हो रहे हैं और कपड़े खराब हो जाते हैं। इसी मार्ग पर शिप्रा प्रजापति, पुत्री राधेश्याम प्रजापति, के गिरकर घायल होने की भी घटना सामने आ चुकी है।

Varanasi:बड़े-बड़े गड्ढों से परिवहन मुस्किल
ग्रामीणों (Varanasi) ने बताया कि इस समस्या को लेकर जिलाधिकारी और बीडीओ चोलापुर को कई बार ज्ञापन सौंपा गया, लेकिन अब तक केवल आश्वासन ही मिला, समस्या का समाधान नहीं हुआ। गांव निवासी अरुण ने कहा कि बड़े-बड़े गड्ढों के कारण बाइक व मोटरसाइकिल से आना-जाना बेहद जोखिम भरा हो गया है, कभी भी दुर्घटना हो सकती है। धरना प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों (Varanasi) ने मांग की कि ग्राम सभा की पोखरी को तत्काल कब्जा मुक्त कराया जाए और उचित जल निकासी की व्यवस्था की जाए, जिससे लोगों को राहत मिल सके। धरने में विनोद प्रजापति, महेश, अरुण, किशनलाल, मेवालाल, राधेश्याम सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

