Varanasi: संकट मोचन संगीत समारोह आध्यात्मिकता और संगीत के बीच अमिट संबंध का प्रमाण है। इस बार विश्व प्रसिद्ध संकटमोचन संगीत समारोह इस वर्ष 27 अप्रैल से 2 मई तक आयोजित किया जाएगा। संकट मोचन हनुमान जी के दरबार में देश- विदेश के कलाकारों का जमावड़ा होगा। शताब्दी समारोह और कलाकारों की ज्यादा संख्या के कारण आयोजन इस बार सात दिनों का होगा।
सात दिन में तमाम प्रस्तुतियां और 150 कलाकार शामिल होंगे। इस बार संकट मोचन का 101वां संगीत समारोह है। ऐसे में समारोह को यादगार बनाने की तैयारी है। संकट मोचन मंदिर के महंत प्रो. विश्वम्भर नाथ मिश्र ने रविवार को तुलसीघाट [Varanasi] पर प्रेसवार्ता के दौरान आयोजन को लेकर सिलसिलेवार जानकारी दी।
महंत प्रो. विश्वम्भर नाथ मिश्र ने बताया कि संकट मोचन हनुमान जी के दरबार में आयोजित होने वाले संगीत समारोह में विश्वभर के कलाकार प्रस्तुति देंगे। हालांकि इस बार बनारस के युवा कलाकारों को भी इस कार्यक्रम में ज्यादा अवसर दिया गया है।
इस संगीत समारोह में 10 से अधिक पद्म अवॉर्डी शामिल होंगे। काशी के कलाकारों द्वारा ‘राम की शक्ति पूजा’ नृत्य नाटिका का मंचन इस बार खास होगा। शास्त्रीय, उपशास्त्रीय और गजल के साथ ही अबकी फिल्मी गायक भी बजरंगबली के दरबार में हाजिरी लगाएंगे। साथ ही इसकी रौनक बढ़ाने के लिए अनूप जलोटा, कविता कृष्णमूर्ति भी शामिल होंगे।
Varanasi: आइए देखते हैं इस समारोह की पूरी देखें लिस्ट



