Varanasi: समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पुतला फूंका गया. शनिवार को गौशाला पर दिए गए अखिलेश यादव के बयान के खिलाफ बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध जताते हुए पुतला दहन किया जिसे लेकर सपा कार्यकर्ताओं में भारी नाराजगी है। इसके विरोध में सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा “विश्वकर्मा” के नेतृत्व में सैकड़ों सपा कार्यकर्ता कोतवाली पहुंचे और कोतवाली पहुंचकर थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा व दोषियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की।
Varanasi: भाजपा पर पुलिस की निष्क्रियता का आरोप
सपा नेता विष्णु शर्मा “विश्वकर्मा” ने आरोप लगाया कि पुलिस की निष्क्रियता के कारण भाजपा कार्यकर्ताओं (Varanasi) का मनोबल बढ़ गया है। पूर्व मुख्यमंत्री का इस प्रकार से पुतला फूंका जाना कतई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि गर पुलिस ने इस सपा मुखिया के खिलाफ जबरन किए जा रहे प्रदर्शन और पुतला दहन को नहीं रोका तो सपा अपने तरीके से जवाब देगी जिसकी सारी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी। वो (भाजपा) हमारे मुखिया का एक पुतला फूंकेंगे तो हम भी सड़क पर उतरकर उनके मुखिया का 100 पुतला फूंक देंगे।
सपा कार्यकर्ताओं (Varanasi) के आक्रोश को देखते हुए थाना प्रभारी ने भरोसा दिलाया कि इस मामले में जल्द कानूनी कार्रवाई की जाएगी। दरअसल, कन्नौज में एक कार्यक्रम के दौरान बातचीत में यूपी सीएम पर निशाना साधते हुए कहा था कि उन्हें दुर्गंध पसंद है इसलिए वो गोबर की बात करते हैं, वह गौशालाएं बनवा रहे है। हम खुशबू पसंद लोग हैं, हमने इत्र की खेती कराई है। उनके इस बयान को हिंदू संगठन, संत समाज गो माता के अपमान से जोड़कर लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे।