Varanasi: बिहार सरकार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा कुछ दिन पहले सार्वजनिक मंच से मुस्लिम महिला के चेहरे से नकाब हटाने को लेकर पुरे देश की महिलाओं में आक्रोश नजर आ रहा है। वहीं इस मामले को लेकर सियासत भी गरमा गई है। समाजवादी पार्टी की महिलाओं ने इसके खिलाफ पुरे उत्तर प्रदेश में मोर्चा
हाथों में तख्तियां लेकर महिलाओं का प्रदर्शन
समाजवादी महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष रिबू श्रीवास्तव के नेतृत्व में महिलाओं ने जिला मुख्यालय पहुंचे भारी आक्रोश जताया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। महिलाओं की भारी संख्या और उनकी नाराजगी यह बता रही थी उनमें इसे लेकर कितना आक्रोश व्याप्त है। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल (Varanasi) को संबोधित ज्ञापन एडीएम सिटी अलोक कुमार वर्मा को सौंपा। हाथों में ताखियाँ व बैनर लिए महिलाओं ने लगातार नारेबाजी की।
नितीश कुमार के बर्खास्तगी की मांग
वहीं महिलाओं ने यह मांग की है कि जिस तरह से बिहार के मुख्यमंत्री व भाजपा सरकार में बैठे मंत्री गिरिराज सिंह व संजय निषाद ने महिलाओं (Varanasi) को लेकर यह घिनौनी कृत्य की है, वह बहुत ही अशोभनिय है और हम महिलाएं देश के प्रधानमंत्री से मांग करती है कि ऐसे मंत्रियों को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त किया जाए ताकि महिलाएं सुरक्षित महसूस कर सकें।
वहीं प्रदर्शन में शामिल समाजवादी महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष रिबू श्रीवास्तव का कहना रहा कि सपा की महिलाएं यूपी के सभी जिलों में ज्ञापन दे रही और विरोध कर रही है कि जिस प्रकार से बिहार के सीएम नितीश कुमार ने डॉ। नुसरत परवीन के साथ घिनौनी हरकत की और तो और मंत्री संजय निषाद ने इस निंदनीय कृत्य पर हंसकर उसमें घी डालने का काम किया है।
उन्होंने कहा कि इस हरकत से महिलाएं अपने आप को अपमानित महसूस कर रही है। उन्हें पास कोई साधन नहीं है बोलने का इसीलिए उनकी तरफ से आज हम सभी महिलाएं (Varanasi) यहाँ इकठ्ठा हुई है। हम सभी इसका विरोध करते हुए इस प्रकार के दूषित मानसिकता वाले लोगों की तत्काल बर्खास्तगी की मांग करते हैं।

