Varanasi: चौबेपुर क्षेत्र के हड़ियाडीह गांव में शनिवार सुबह छठ पूजा के उपलक्ष्य में स्नान के दौरान 14 वर्षीय किशोर उजाला गोड़ की डूबने से मृत्यु हो गई। उजाला अपने गांव केराकत से अपनी चचेरी भाभी के साथ हड़ियाडीह आया था। जौनपुर के केराकत थाना अंतर्गत नाउपुर निवासी राम आसरे गोड़ का बड़ा बेटा उजाला अपने चचेरी भाभी के मायके हड़ियाडीह में धर्मेंद्र गोड़ के यहां ठहरा हुआ था।
Varanasi: अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत किया घोषित
परिजन अर्घ्य देने के लिए गांव के बाहर पोखरे पर गए थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, उजाला स्नान के दौरान पोखरे के इस किनारे से उस किनारे तैरने की कोशिश कर रहा था। लौटते समय वह पानी में डूब गया। आसपास मौजूद (Varanasi) लोगों ने उसे डूबते देखा और शोर मचाते हुए उसे पोखरे से बाहर निकाला। उसे तुरंत लेढ़ूपुर स्थित मेरिडियन अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक उजाला अपने परिवार में दो भाइयों में सबसे बड़ा था। इस दुखद घटना (Varanasi) से हड़ियाडीह और नाउपुर गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Comments 1