Varanasi: बड़ागांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत हरहुआ पुलिस चौकी इलाके में बिजली के तारों की चोरी से हड़कंप मच गया। रिंग रोड फेज-2 पर कोईराजपुर गांव के पास चोरों ने सात बिजली के खंभों से एलटी लाइन के तार काटकर चोरी कर लिए, जिससे गांव के करीब 25 घरों और एक पेट्रोल पंप की बिजली आपूर्ति पूरे दिन बाधित रही।
अचानक बिजली गुल होने से ग्रामीणों (Varanasi) को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। घरों में पानी की किल्लत, मोबाइल चार्जिंग, बच्चों की पढ़ाई और रोजमर्रा के कामकाज पूरी तरह प्रभावित हो गए। पेट्रोल पंप की बिजली ठप रहने से वाहन चालकों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
ग्रामीणों (Varanasi) ने जब बिजली गुल होने का कारण जानने के लिए जांच की तो खंभों से तार गायब मिले। इसके बाद तत्काल इसकी सूचना विद्युत उपकेंद्र हरहुआ को दी गई।
Varanasi: कई घंटे की मशक्कत के बाद बहाल हुई बिजली
सूचना मिलते ही अवर अभियंता दीपू प्रजापति मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि चोरी हुए तारों की कीमत लाखों रुपये में है। इस संबंध में बड़ागांव थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ लिखित तहरीर दी गई है। बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए विभाग की टीम को तुरंत लगाया गया। आधा दर्जन से अधिक कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर खंभों पर नया केबल डाला। कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद देर शाम गांव और पेट्रोल पंप की बिजली आपूर्ति बहाल की जा सकी।
पहले भी हो चुकी है चोरी, नहीं मिला कोई सुराग
गौरतलब है कि इससे पहले करीब एक माह पहले रिंग रोड फेज-1 इलाके में भी आठ बिजली के खंभों से तार चोरी किए गए थे। उस मामले में भी थाने (Varanasi) में शिकायत दर्ज कराई गई थी, लेकिन अब तक न तो चोर पकड़े जा सके और न ही चोरी हुए तारों का कोई पता चल पाया।
लगातार हो रही घटनाओं से ग्रामीणों (Varanasi) में नाराजगी है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते चोरों को नहीं पकड़ा गया तो ऐसी घटनाएं और बढ़ेंगी। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से रात में गश्त बढ़ाने और सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं इस मामले में जब बड़ागांव थाना प्रभारी प्रवीण सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि फिलहाल बिजली तार चोरी को लेकर थाने में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।

