Varanasi: काशी विश्वनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए स्पर्श दर्शन पर बृहस्पतिवार से 3 जनवरी 2026 तक रोक लगा दी गई है। मंदिर प्रशासन का कहना है कि भीड़ कम होने के बाद ही आगे का निर्णय लिया जाएगा। इस दौरान प्रोटोकॉल और सुगम दर्शन की व्यवस्था पहले की तरह जारी रहेगी।
Varanasi: सुरक्षा कारणों से लिया गया निर्णय
बुधवार को बाबा विश्वनाथ धाम में दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन-पूजन किया। मंदिर न्यास की ओर से बुधवार रात जारी सूचना में बताया गया कि सुरक्षा कारणों से यह निर्णय लिया गया है, ताकि श्रद्धालुओं (Varanasi) की आवाजाही व्यवस्थित ढंग से की जा सके।
इसी क्रम में नंदू फारिया मार्ग स्थित गेट पर एक नया स्थायी चेकिंग प्वाइंट तैयार किया जा रहा है। प्रवेश द्वार पर फुटफॉल काउंटर भी लगाया गया है, जो मंदिर में आने-जाने वाले श्रद्धालुओं (Varanasi) की संख्या दर्ज करेगा। यहां लगेज स्कैनिंग मशीन भी स्थापित की जाएगी, ताकि सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत हो सके।
मंदिर परिसर के बाहर खुले में ड्यूटी करने वाले सुरक्षा कर्मियों के लिए भी अतिरिक्त सुविधाएं सुनिश्चित की जा रही हैं, जिससे भीड़ प्रबंधन और निगरानी बेहतर हो सके।

