वाराणसी। चेतगंज थाना अंतर्गत एक निर्माणधीन मकान गिरने से दो मजदूर मलबे में दब गए। जिसके बाद वहां अफरातफरी मच गई। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे ACP चेतगंज शिवा सिंह एवं थाना प्रभारी राजेश सिंह ने स्थानीय लोगों की मदद से राहत और बचाव कार्य शुरु किया। मजदूरों को तुरंत मलबे से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा। जहां एक मजदूर को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार, चेतगंज चौकी अंतर्गत बाग बरियार सिंह क्षेत्र में गायत्री देवी पत्नी स्वर्गीय तारा प्रसाद के पुराने मकान में निर्माण का काम चल रहा था। जिसमें चौबेपुर निवासी आजाद और विजय नामक मजदूर काम कर रहे थे। तभी अचानक मकान गिर गया, जिसमें दोनों मजदूर मलबे धंस गए। इस घटना में मजदूर विजय की मौत हो गई। वहीँ घायल का नाम आजाद बताया जा रहा है।