Varanasi: भेलूपुर में उस वक़्त हडकंप मच गया जब पुलिस ने दो नाबालिग लड़कों के साथ अप्राकृतिक कृत्य करने वाले आरोपी मुरारीलाल उर्फ गौतम (45 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने 14 और 15 वर्ष के दो किशोरों को क्रिकेट में चयन कराने का लालच देकर कई बार दुष्कर्म किया था। मामले में परिजनों की तहरीर पर थाना भेलूपुर में एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था।
पुलिस आयुक्त वाराणसी (Varanasi) के निर्देश और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत भेलूपुर थाना पुलिस, एसओजी-02 और सर्विलांस टीम ने संयुक्त अभियान चलाकर आरोपी को सीरगोवर्धन क्षेत्र से शनिवार दोपहर 12:25 बजे गिरफ्तार किया। उसे विधिक कार्रवाई करते हुए थाना भेलूपुर में दाखिल कर दिया गया है।

सीरगोवर्धन में कियाए के मकान में रहता हैं युवक
आरोपी का स्थायी पता ग्राम मीरावन थाना जंसा है, जबकि वह फिलहाल सीरगोवर्धन (Varanasi) क्षेत्र में किराए पर रह रहा था। जांच में सामने आया है कि आरोपी का आपराधिक इतिहास भी है और उसके खिलाफ वर्ष 2021 में भी धारा 377, 420, 467, 468, 471 व पोक्सो एक्ट के तहत थाना लंका में मुकदमा दर्ज है।
इस दौरान भेलूपुर पुलिस गौरव कुमार ने बताया कि कल थाने में भेलूपुर में एक तहरीर मिली जिसके आधार पर पता चला कि 2 नाबालिग बच्चों के साथ क्रिकेट कोचिंग देते वक़्त उन्हें झांसा देकर उनके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया इस प्रकरण में संवेदंसिलता को देख्य्ते हुए तलाहल रूप से पंजीकृत किया गया हैं साथ लगभग 24 घंटे के अंदर पुलिस (Varanasi) ने अभियुक्त की गुराफ्तरी की हैं जिसमें उसने स्वीकार किया हैं कि उसने बच्चों के साथ गलत व्यवहार किया हैं।
बच्चों को फ्री में कोचिंग देने का देता था लालच
वहीं उन्होंने आगे बताया कि 2016 में या जंसा थाना का रहने वाला हैं कुछ पारिवारिक विवाद के चलते यह यह अपने घर का एक हिस्सा बेच कर अपनी एक क्रिकेट की कोचिंग खोल कर बच्चों को कोचिंग देने का काम करता था और सिर गोवेर्धन (Varanasi) पर कमरा लेकर यह रहता हैं। वहीं बच्चों को फ्री में कोचिंग देने का लालच देता था साथ ही बच्चों को झांसा देता था कि वहा उससे सिलेक्शन अंडर 19में करवा देगा, फिर उनके साथ दुष्कर्म करता था।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार त्रिपाठी, उपनिरीक्षक विकास मिश्रा, लवकुश यादव, एसओजी-02 व सर्विलांस टीम के जवान शामिल थे। पुलिस (Varanasi) अब यह भी जांच कर रही है कि आरोपी कहीं और बच्चों को अपना निशाना तो नहीं बना रहा था। घटना के बाद क्षेत्र में रोष व्याप्त है और लोग आरोपी को सख्त सजा देने की मांग कर रहे हैं।

