Varanasi: चौबेपुर के परानापुर कंजर बस्ती में मंगलवार को अवैध शराब के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की। आबकारी विभाग एवं चौबेपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने जबरदस्त छापेमारी करते हुए भारी मात्रा में अवैध लहन नष्ट किया तथा मौके पर मौजूद कई शराब भट्टियों को तोड़कर नष्ट कर दिया। छापेमारी (Varanasi) के दौरान मौके से लगभग 5 कुंतल अवैध लहन नष्ट किया गया, कई अवैध शराब भट्टियों को तोड़कर ध्वस्त किया गया तथा 60 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई।

Varanasi: अवैध शराब के कारोबार महिलाएं भी शामिल
कार्रवाई के दौरान अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त पूनम पत्नी शंकर, निवासी परानापुर एवं बरखा पत्नी शक्ति, निवासी परानापुर को मौके से गिरफ्तार किया गया। दोनों अभियुक्ताओं को आवश्यक विधिक कार्रवाई के उपरांत जेल भेज दिया गया।इस कार्रवाई का नेतृत्व जिला आबकारी अधिकारी वाराणसी (Varanasi) कमल किशोर शुक्ला ने किया। उनके साथ आबकारी निरीक्षक प्रदीप मिश्रा, नीरजा सिंह, अमित श्रीवास्तव, के.के. मिश्रा सहित आबकारी विभाग की पूरी टीम मौजूद रही।वहीं कानून-व्यवस्था बनाए रखने और कार्रवाई को सफल बनाने के लिए थाना चौबेपुर पुलिस भी पूरी मुस्तैदी के साथ मौके पर तैनात रही।
इस दौरान थानाध्यक्ष इन्द्रेश कुमार के साथ पुलिसकर्मी दुर्गेश मिश्रा, राजेन्द्र यादव, सुरेंद्र प्रताप यादव, शिव प्रताप वर्मा, रोशनी सिंह, बुद्ध सेंगर सहित अन्य पुलिस बल मौजूद रहा।थाना अध्यक्ष इन्द्रेश कुमार ने बताया कि अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर पूर्णतः रोक लगाने के लिए आगे भी इस तरह की सघन कार्रवाई जारी रहेगी।

