Varanasi: पूर्वांचल में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। वाराणसी समेत आसपास के जिलों में अगले छह दिनों तक तेज बारिश और आंधी का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र ने शहर में यलो अलर्ट जारी किया है। चेतावनी दी गई है कि इस दौरान हवा की रफ्तार 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है।
Varanasi: 26.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड
गुरुवार को वाराणसी (Varanasi) में हल्की बारिश दर्ज की गई, जहां 1.6 मिलीमीटर वर्षा हुई। बारिश के चलते अधिकतम तापमान में 4.8 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई और यह 36.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं न्यूनतम तापमान भी 0.2 डिग्री गिरकर 26.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में आंधी और बारिश के कारण तापमान में और 4 से 5 डिग्री तक की गिरावट संभव है। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और आवश्यकतानुसार सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने की सलाह दी है। इस बीच, किसानों और आम नागरिकों (Varanasi) को मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पर नजर बनाए रखने की भी अपील की गई है।