Varanasi चौबेपुर। क्षेत्र के मिल्कोपुर गांव के नजदीक स्थित पोखरे के पास शनिवार की तड़के सुबह पांच बजे एक बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल होने के कारण युवक की मौके पर ही मौत हो गई है। मृत युवक के बेटे गौतम कुमार ने इसके खिलाड़ थाने में तहरीर दी है बेटे की तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं मौके पर पहुंची चौबेपुर पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के भेज दिया है। इस घटना से परिजनों में कोहराम है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
Varanasi: नवोदय विद्यालय मे मेस फालोवर की करता था नौकरी
पुलिस [Varanasi] के अनुसार, मृत युवक ओम प्रकाश राम {49} पुत्र अधिवक्ता राम जो कि मझुई पोस्ट रायपुर छोर थाना शिवसागर जिला रोहतास का रहने वाला था। मृत ओम प्रकाश चन्दौली के बैराठ स्थित नवोदय विद्यालय मे मेस फालोवर के तौर पर नौकरी करता था। हर रोज की तरह शनिवार को भी ड्यूटी पर वाराणसी की तरफ से जा रहा था। इतने में ही मिल्कोपुर गांव के नजदीक पोखरे पर पहुंचने पर एक अज्ञात वाहन ने उसकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।
इस घटना में उसका बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गया और उसे गंभीर चोट आई। हादसे के बाद वाहन चालक अपने वाहन को लेकर वहां से फरार हो गया। वहीं घटनास्थल पर राहगीरों की भारी भीड़ भी एकत्रित हो गई और स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी लेकिन तब तक ओम प्रकाश राम की मृत्यु हो चुकी थी।

