वाराणसी। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने पुरानी बसों को बदले की कवायद शुरू कर दी है। वर्ष 2023 के अंत तक प्रदेश में निगम के बेड़े में तीन हजार नई बसों को शामिल करने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें वाराणसी परिक्षेत्र 54 बसें भी शामिल है।
यात्रियों को सुविधा देने के लिए तत्पर उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के एमडी ने दो दिन पूर्व बैठक कर नई बसों को निगम के बेड़े में शामिल करने की जानकारी दी थी। इसके लिए रोडवेज के सभी परिक्षेत्र में नीलाम होने वाली बसों के आधार पर उस परिक्षेत्र को उतनी ही नई बसें देने का खाका तैयार किया गया है।
वाराणसी को मिलेंगी 54 नई बसें
उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के जनसम्पर्क अधिकारी अजीत सिंह ने बताया कि वाराणसी परिक्षेत्र में आने वाले आठो डिपो से साल 2023 में कुल 54 बसों को नीलाम किये जाने की रिपोर्ट बनायी गयी है, इसी के आधार पर नई बसें भी इस क्षेत्र को दी जायेंगी।