उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस ने सोशल मीडिया पूर्वी ज़ोन के लिए एक अहम निर्णय लेते हुए विनीत चौबे (Vineet Chaubey) को चीफ कन्वेनर की जिम्मेदारी सौंपी है। वाराणसी निवासी विनीत चौबे लंबे समय से युवा कांग्रेस के सोशल मीडिया विंग को सशक्त बनाने में जुटे हैं और पार्टी के लिए निरंतर सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
Vineet Chaubey कई जिम्मेदार पदों पर कर चुके हैं कार्य
पार्टी संगठन में विनीत पहले जिला कोऑर्डिनेटर, स्टेट कोऑर्डिनेटर और प्रदेश कन्वेनर जैसे पदों पर कार्य कर चुके हैं। अब कांग्रेस नेतृत्व ने उन्हें पूर्वी उत्तर प्रदेश के सोशल मीडिया तंत्र को और अधिक सशक्त बनाने की जिम्मेदारी दी है। नियुक्ति पर प्रतिक्रिया देते हुए विनीत चौबे (Vineet Chaubey) ने कहा, “पार्टी ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका मैं पूरी निष्ठा से पालन करूंगा। मैं शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करता हूं कि उन्होंने एक जमीनी कार्यकर्ता को इतनी बड़ी पहचान दी।”
उन्होंने (Vineet Chaubey) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभान चिब, मनु जैन, प्रदेश युवा अध्यक्ष विशाल सिंह और इंचार्ज शांतनु सिंह के प्रति विशेष आभार जताया।
उनकी इस उपलब्धि पर महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे, जिला अध्यक्ष राजेश्वर पटेल, पूर्व ब्लॉक प्रमुख सतीश चौबे, प्रदेश महासचिव मयंक चौबे, अनुभव राय, रोहित दुबे सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बधाई दी।