Benefits of Nutmeg face pack: चेहरे का नेचुरल निखार बरकरार रखना अपने आप में काफी डिफिकल्ट टास्क होता हैं।बावजूद इसके अपनी नेचुरल ब्यूटी मेंटेन करने के लिए लोग अलग-अलग तरीके ट्राई करते हैं।लेकिन क्या आप जानते हैं कि फेस पर ग्लो लाने के लिए आप जायफल की भी मदद ले सकते हैं। जी हां, स्किन केयर में जायफल का फेस पैक लगाने से आपको मिनटों में रिजल्ट दिखने को मिलेगा।वैसे तो जायफल को सेहत का खजाना माना जाता है।इसीलिए ज्यादातर आयुर्वेदिक दवाईयों और हेयर केयर प्रोडक्ट्स में जायफल का जमकर इस्तेमाल होता है।लेकिन जायफल की खासियत सिर्फ यहीं तक सीमित नहीं है।त्वचा पर निखार लाने के लिए भी जायफल का इस्तेमाल बेहद कारगर नुस्खा साबित हो सकता है।तो आइए जानते हैं स्किन केयर में जायफल का इस्तेमालके बारे में।
शहद और जायफल फेस पैक
स्किन पर मौजूद ऑयल से एक्ने और पिंपल्स की परेशानी काफी ज्यादा होने लगती है। ऑयली स्किन से निजात पाने के लिए आप जायफल और शहद से तैयार फेस पैक अपने स्किन पर लगाएं। इन दोनों सामाग्री में एंटीबैक्टीनरियल और एंटी-इंफ्लामेट्री गुण होता है, जो एक्नेट की परेशानी को दूर करने में असरदार हो सकता है। जायफल के इस्तेमाल से आपकी स्किन में मौजूद गंदगी साफ होती है। इस पैक को तैयार करने के लिए सबसे पहले 1 चम्मच जायफल पाउडर लें। इसमें 1 चम्मच शहद मिलाएं। अब इसे अच्छे से मिक्स करके अपने चेहरे पर लगाएं। करीब 10 से 15 मिनट बाद फेस को अच्छे से साफ कर लें। इस नुस्खे से आपकी स्किन पर निखार आता है। साथ ही स्किन पर मौजूद तेल हटता है।
जायफल और कच्चा दूध
जायफल और कच्चे दूध से तैयार पैक से आपकी स्किन काफी अच्छे से साफ होगी। इसके लिए 1 चम्मच कच्चा दूध लें। इसमें 1 चम्मच जायफल पाउडर मिलाएं। अब इसे अच्छे से मिक्स करके अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं। करीब 30 मिनट बाद अपने चेहरे को ठंडे पानी सेे धो लें। इससे आपके रोमछिद्र खुलेंगे और स्किन की चमक बढ़ेगी।
जायफल और गुलाब जल
स्किन के लिए जायफल और गुलाब जल दोनों की फायदेमंद होता है। इस पैक को तैयार करने के लिए एक कटोरी में 2 चम्मच जायफल पाउडर, दो चम्मच गुलाब जल और 1 चुटकी केसर मिलाएं। इस पेस्ट को अपने चेहरे पर करीब 10 से 15 मिनट के लिए लगाएं। इसके बाद अपने चेहरे को साफ कर लें। इससे आपकी स्किन की निखार बढ़ेगी। सप्ताह में 1 बार इस पैक का इस्तेमाल जरूर करें।
बेकिंग सोड, जायफल और एप्पल साइडर विनेगर
स्किन से दाग-धब्बों को दूर करने के लिए जायफल फेस पैक आपके लिए असरकारी हो सकता है। इसके लिए कटोरी में 1 चम्मच चायफल पाउडर में, 1 चम्मच एप्पल साइडर विनेगर, एक चम्मच बेकिंग सोडा और 1 चम्मच शहद मिक्स करें। इन सभी चीजों को मिलाकर अच्छे से मिक्स करें। इसके बाद इसे अपने फेस पर लगाएं और करीब 15 मिनट बाद चेहरे को साफ कर लें। सप्ताह में 2 बार इस पैक का इस्तेमाल करने से स्किन के दाग-धब्बे दूर हो जाएंगे।
जायफल और नारियल का दूध
नारियल दूध और जायफल पाउडर स्किन पर मौजूद दाग-धब्बों को दूर करता है। इसके लिए 1 चम्म1च जायफल पाउडर लें। इसमें 1 चम्मलच नारियल का दूध मिक्स करें। अब इसे अच्छे से मिक्स करें। इसके बाद इसे करीब 15 से 20 मिनट के लिए अपने चेहरे पर लगाएं। इस पैक के इस्तेमाल से स्किन गहराई से साफ होगी।
Anupama Dubey