Water Level Alert: वाराणसी में गंगा के जलस्तर में बढ़ाव जारी है। पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बरसात और गंगा बैराज से छोड़े गए पानी के कारण जलस्तर में बढ़ाव हो रहा है। गंगा का जलस्तर बढ़ने के कारण चार घाटों का आपसी संपर्क टूट गया। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार मंगलवार को गंगा का जलस्तर 62.68 मीटर दर्ज किया गया। जलस्तर में दो सेंटीमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से बढ़ाव जारी है। जबकि सोमवार को गंगा का जलस्तर एक सेंटीमीटर की रफ्तार से बढ़ रहा था।
गंगा के बढ़ते हुए जलस्तर के कारण त्रिपुरा भैरवी से मीरघाट और हनुमान घाट से शिवाला घाट के रास्ते पर गंगा का पानी चढ़ने (Water Level Alert) से रास्ता बंद हो गया। बावजूद इसके पर्यटक और स्थानीय लोग चौकी लगाकर आते-जाते नजर आए।
हनुमान घाट और शिवाला घाट को जोड़ने वाले ढाल पर चढ़कर एक तरफ से दूसरी तरफ लोग जाते रहे। कुछ लोग फिसलकर गिरे भी। वहीं, ढाल को पार करने के लिए बांधी गई रस्सी को पकड़कर भी कई युवक-युवतियां नीचे उतर रहे थे। गंगा के जलस्तर में सुबह कुछ घंटों के ठहराव के बाद दो सेंटीमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से बढ़ाव शुरू हो गया। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार गंगा में अभी पानी और बढ़ने की आशंका है।

Water Level Alert: हटने लगी चौकियां, घाटों पर नाविक भी हुए सतर्क
गंगा के जलस्तर में बढ़ाव (Water Level Alert) को देखते हुए नाविक और तीर्थ पुरोहित सतर्क हो गए हैं। तीर्थ पुरोहितों ने अपनी चौकियां सहेजनी शुरू कर दी हैं। नाविक भी अपनी नावों को संभालने में लगे हैं। नौकाओं को तट से बांधी गई रस्सियों में जलकुंभियों का ढेर एकत्र हो गया है। गंगा नदी का जल स्तर धीरे-धीरे चेतावनी बिंदु की ओर बढ़ रहा है। मंगलवार की सुबह से गंगा नदी का जल स्तर दो सेंटी मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ने लगा है।
आपदा विशेषज्ञ अशोक राय के मुताबिक 55.730 मीटर गंगा का जल स्तर पहुंच गया है, जो चेतावनी बिंदु से 5.82 मीटर दूर है। गंगा के बढ़ते जल स्तर पर प्रशासन की लगातार नजर है। रविवार तक जल स्तर स्थित था।

