Varanasi: मार्च की शुरुआत में ही गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। शहर का तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है, जिससे दोपहर की धूप ने लोगों को बेहाल कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार, महीने के अंत तक तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।
Varanasi: अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज
दिन की तेज धूप का असर अब रात में भी नजर आने लगा है। नमी की मात्रा में लगातार गिरावट के चलते रात की ठंडक भी पूरी तरह खत्म हो चुकी है। सोमवार को वाराणसी में अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मार्च के पहले सप्ताह में पछुआ हवाओं के कारण हल्की ठंडक महसूस हो रही थी, लेकिन हवाओं की रफ्तार धीमी पड़ते ही ठंड का असर समाप्त हो गया। मौसम वैज्ञानिकों (varanasi) के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ने की पूरी संभावना है।
Comments 1