- शुक्रवार की सुबह हुई हल्की बरसात (Weather Update) से पारा लुढ़का पर राहत नहीं
Weather Update: प्री-मानसून ने दस्तक तो दे दी है। शुक्रवार को भोर में भी हल्की बारिश हुई। इस कारण तापमान भी करीब चार से पांच डिग्री सेल्सियस तक गिरा है। लेकिन बारिश के बाद उमस ने लोगों को काफी बेचैन कर दिया है। चिपचिपाती गर्मी और भारी उमस के बीच लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। एसी और कूलर भी ठंड भरी राहत पहुंचाने में नाकाम साबित हो रहे हैं। सबसे अधिक महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों की हालत खराब है।
सुबह की बेला में बादलों का घिराव (Weather Update) नजर आया। हल्की ठंड भरी हवा भी चल। लेकिन पूर्वाह्न होते-होते मौसम का मिजाज ऐसा बदला कि जीना दुश्वार हो गया। इसके पूर्व हुई बारिश से लोगों को लगा कि अब मौसम का तेवर कम होगा। लेकिन ऐसा हुआ नहीं। बारिश के पहले तो तीखी धूप और लू ने बेहाल कर रखा था। लेकिन अब तो उमस के बीच चिपचिपाती गर्मी ने बेचैन कर दिया है। समूचे बदन में उमस ने चुभन पैदा कर दी है। पंखें की हवा भी राहत नहीं दे पा रहा है। पसीना है कि बदन से टपकने लगा है। काम के दौरान कपड़े तक पसीने से भींग जा रहे हैं।

Weather Update
महिलाओं को किचेन से आंगन तक के कामकाज निपटाने में दुश्वारियां झेलनी पड़ रही है। उनकी सांस तक अटकने लगती है। बच्चे और बुजुर्ग काफी परेशान है। आईएमडी के वेबसाइट के मुताबिक, आसमान में बादलों की आवाजाही (Weather Update) बनी रहेगी। इस बीच तेज हवाओं के बीच गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है। आज अधिकतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस लुढ़कर 38 डिग्री सेल्सियस तक आ गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो प्री-मानसून के कारण बारिश हो रही है। आने वाले दो से तीन दिनों में मानसून भी पहुंच जाएगा। इसके बाद अच्छी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 28 जून तक काशी में बारिश हो सकती है।