दिल्ली NCR और उसके आसपास के क्षेत्रों में मौसम खराब होने लगा है। पिछले दो दिनों में मौसम में कई बदलाव हुए हैं। जिसके कारण यहां तापमान लुढ़क गया है और ठण्ड बढ़ गई है। दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान औसम से एक डिग्री अधिक 26.40C दर्ज किया गया, जबकि एयर क्वालिटी ‘बहुत ख़राब’ कैटेगरी में दर्ज की गई। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक दिल्ली में न्यूनतम तापमान औसत से एक डिग्री कम 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, शहर में शनिवार को 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 370 (बहुत खराब) दर्ज किया गया।
मौसम ख़राब होने का कारण पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फ़बारी को माना जा रहा है। पहाड़ी राज्य उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर के कुछ क्षेत्रों में जबरदस्त बर्फबारी हो रही है। जिसके कारण मैदानी इलाकों में तापमान में गिरावट हो रही है। कई शहरों में कोहरा भी बढ़ा है। वहीँ उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, पंजाब और हरियाणा के कई शहरों में ठण्ड बढ़ी है।

