Varanasi: लंका थाना क्षेत्र स्थित जानकी बाग कॉलोनी के एक होटल में एक महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य संकलन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान शिवानी चौबे (27 वर्ष) पत्नी विनय शंकर चौबे, निवासी तियारा गांव, जिला बक्सर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शिवानी सोमवार की शाम अकेले वाराणसी (Varanasi) आई थीं और जानकी बाग कॉलोनी स्थित होटल श्यामल में कमरा नंबर 206 बुक कर ठहरी थीं।
Varanasi: दुपट्टे के सहारे लगाया फांसी
प्राथमिक जांच में सामने आया है कि रात के किसी समय उन्होंने दुपट्टे के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मंगलवार को तब हुई, जब मृतका के भाई सौरभ उपाध्याय ने फोन किया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुआ। इसके बाद उन्होंने होटल प्रबंधन से संपर्क किया। संदेह होने पर होटल प्रबंधन (Varanasi) ने पुलिस को सूचना दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में कमरे का दरवाजा तोड़ा, जहां महिला फंदे से लटकी मिली। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतका के पति विनय शंकर चौबे अपने आठ वर्षीय बेटी और पांच वर्षीय बेटे के साथ गांव तियारा में ही थे। घटना (Varanasi) की सूचना मिलने पर वह अन्य परिजनों के साथ वाराणसी पहुंचे। थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

